• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • महासमुंद

बलांगीर से खरीदा गांजा ले जाना था शहडोल, बसना में फंसे घेराबंदी में, तस्करों ने कार और गांजे में लगाई आग

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बसना में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की नाकाबंदी देखकर भागे तस्...और पढ़ें

By Ashutosh Kumar SharmaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 07:13:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 07:15:55 PM (IST)
बलांगीर से खरीदा गांजा ले जाना था शहडोल, बसना में फंसे घेराबंदी में, तस्करों ने कार और गांजे में लगाई आग
पुलिस गिरफ्त में तस्करी के आरोपी, जब्त गांजा व वाहन। - पुलिस

HighLights

  1. महासमुंद पुलिस की ऑपरेशन निश्वय के तहत कार्रवाई
  2. बसना थाने के सामने नाकेबंदी देखकर घबराए तस्कर
  3. कार और गांजे में आग लगाने का किया प्रयास

नईदुनिया प्रतिनिधि, महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने ओडिशा से मध्यप्रदेश के शहडोल ले जाए जा रहे गांजे की बड़ी खेप पकड़ी।

तस्कर काले रंग की वेगनआर कार से तस्करी कर रहे थे। बसना पुलिस ने थाने के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर कड़ी नाकाबंदी कर दी और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान जब तस्करों की कार वहां पहुंची और उन्होंने पुलिस बल को सामने तैनात देखा। पकड़े जाने के डर से चालक ने तुरंत गाड़ी को वापस मोड़ा और तेज रफ्तार में भागने की कोशिश की।


साक्ष्य मिटाने के लिए कार और गांजे में लगाई आग

पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया। खुद को चारों तरफ से घिरता देख तस्कर अपनी कार को ग्राम चोरभट्ठी से मेदनीपुर मार्ग के बीच सुनसान जगह पर छोड़कर भागने की फिराक में लग गए। पुलिस से बचने और अपने अपराध के सारे सबूत व साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शातिर तस्करों ने वाहन के अंदर रखी गांजे से भरी प्लास्टिक की बोरियों में आग लगा दी और कार को अंदर से लॉक कर दिया।

आग पर काबू पाया

इसके बाद वे जंगल की आड़ लेकर भागने लगे। लेकिन मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और आसपास के ग्रामीण नागरिकों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार का सामने का शीशा तोड़कर अंदर सुलग रही आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे पूरा माल जलकर राख होने से बच गया।

भारी मात्रा में गांजा जब्त और दो आरोपी गिरफ्तार

आग बुझाने के बाद जब पुलिस ने जली हुई कार की डिक्की और अंदरूनी हिस्से की तलाशी ली, तो वहां से तीन अधजली प्लास्टिक की बोरियों में भरा हुआ कुल 28.465 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

बलांगीर से खरीद शहडोल था ठिकाना

पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह खेप ओडिशा के बलांगीर जिले के रहने वाले विनोद राणा से खरीदकर मध्य प्रदेश के शहडोल ले जा रहे थे। पुलिस ने इस कार्रवाई में सुलभ सिंह परिहार और सागर कुशवाहा (दोनों निवासी नागौद, सतना, मध्य प्रदेश) को मौके से धर दबोचा, जबकि उनका एक अन्य साथी शिवा सिंह निवासी शहडोल अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

कुल 18 लाख का सामान जब्त

पुलिस ने गांजा, तस्करी में प्रयुक्त कार और मोबाइल फोन समेत कुल 18 लाख 53 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है और सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तथा बीएनएस की धाराओं के तहत गंभीर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।