• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • महासमुंद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1100 लोगों की हुईं 'घर वापसी', ईसाई से हिन्दू बने लोगों ने कहा- भटक गए थे इसलिए छोड़ा धर्म

ईसाई धर्म से वापस हिन्दू बने लोगों का कहना है कि वे सभी भटक गए थे, इसलिए उन्होंने अपने धर्म को छोड़ दिया था।

By Vinita SinhaEdited By: Vinita Sinha
Publish Date: Thu, 19 Jan 2023 09:29:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Jan 2023 09:29:52 PM (IST)
1100 लोगों की हुईं 'घर वापसी', ईसाई से हिन्दू बने लोगों ने कहा- भटक गए थे इसलिए छोड़ा धर्म
नई दुनिया फोटो।

महासमुंद। Mahasmund News जिले के बसना नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा स्थल में घर वापसी कार्यक्रम संयोजक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, संपत अग्रवाल, आचार्य राकेश, कपिल शास्त्री, तारा कांत प्रधान,चतुर्भुज आर्य, वासुदेव शास्त्री,घनश्याम द्वीप,रामचंद्र अग्रवाल, प्रद्युमन सिंह के द्वारा बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज महाराज के उपस्थिति में 11 सौ लोगों की घर वापसी तांबे के पात्र में गंगा जल डाल कर पैरों को धुलवा कर करवाई गई। घर वापसी करने वाले लोगों को पंडित हिमांशु कृष्ण महाराज ने हिंदू धर्म की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने कहा कि आज से आप सनातनी हैं, वहीं लोगों का कहना है कि वे सभी भटक गए थे, इसलिए उन्होंने धर्म छोड़ दिया था।

ईसाई धर्म से वापस हिन्दू बने लोगों का कहना है कि वे सभी भटक गए थे, इसलिए उन्होंने अपने धर्म को छोड़ दिया था, लेकिन जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तब वे वापस हिन्दू धर्म में आ गए। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह आयोजन के दौरान धर्म वापसी कर हिन्दू बने लोगों को कथावाचक पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज महाराज ने अपना आशीर्वाद दिया, इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल थे। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने जय जय श्री राम के जयकारे के साथ अपने संबोधन में कहा कि सर्वप्रथम श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति को कोटि कोटि नमन करते हैं जिन्होंने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया।


इस कार्यक्रम के दौरान हमारे सनातन धर्म से जो अनेक ग्रामों के लगभग 325 परिवारों के 11 सौ लोग बिछड़ गए थे, उन्हें पुनः सनातन धर्म में वापसी कराया गया। पिता दिलीप सिंह जूदेव के नेतृत्व में जो यह घर वापसी अभियान की शुरुआत किया गया है, उसे हम सब मिलकर आगे बढा रहे हैं। हिन्दू बचाना, हिन्दू बनाना, मंदिर बनाने से भी बहुत बड़ा कार्य है। हिन्दू घटा है, जब जब हिन्दू बटा है, पूर्वजों का सम्मान करें, हिन्दूत्व राष्ट्रीयता का प्रतीक है, आओ हम सब मिलकर हिन्दू राष्ट्र का निर्माण करें। डा. सम्पत अग्रवाल ने कहा कि आज श्री मद्भागवत कथा के दौरान 11 सौ लोगों की घर वापसी उनके पांव धो कर करवाई गई है, यह सनातन एकता, वैभवशाली सनातन संस्कृति की देन है।