• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • महासमुंद

CG में शादी के दबाव से परेशान नाबालिग बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, रेत में दफनाई लाश

18 वर्षीय युवती की हत्या कर शव को नाले की रेत में दफनाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

By Ashutosh Kumar SharmaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 09:36:40 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 09:36:40 PM (IST)
CG में शादी के दबाव से परेशान नाबालिग बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, रेत में दफनाई लाश
युवती की हत्या कर शव नाले की रेत में दफनाने का मामला उजागर( सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. युवती की हत्या कर शव नाले की रेत में दफनाने का मामला उजागर
  2. पुलिस ने युवती के 17 वर्षीय नाबालिग बॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया
  3. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती शादी का दबाव बना रही थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, महासमुंद। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के झारा गांव में 18 वर्षीय युवती की हत्या कर शव को नाले की रेत में दफनाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में युवती के 17 वर्षीय नाबालिग बॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती लगातार उससे शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार मृतका भारती टंडन (18) ने हाल ही में 11वीं कक्षा उत्तीर्ण कर 12वीं में प्रवेश लिया था। 19 जून को उसका जन्मदिन था। उसी रात वह घर से कपड़े और जरूरी सामान लेकर निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। स्वजनों ने काफी तलाश के बाद खल्लारी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।


रेत में दफन युवती का शव बरामद हुआ

22 जून को गांव के समीप एक नाले की रेत में दफन युवती का शव बरामद हुआ। शव का कुछ हिस्सा बाहर निकला हुआ था तथा आसपास से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव बाहर निकाला, जिसकी पहचान भारती टंडन के रूप में हुई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भारती का उसी स्कूल में पढ़ने वाले रामखेड़ा निवासी एक नाबालिग छात्र से प्रेम संबंध था। कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भारती से पीछा छुड़ाना चाहता था। जन्मदिन की रात उसने शादी का भरोसा देकर उसे मिलने बुलाया।

दोनों नाले के पास मिले

पुलिस के अनुसार दोनों नाले के पास मिले। वहां आरोपित ने संबंध बनाए। कुछ समय साथ रहने के बाद आरोपित ने युवती को गिफ्ट देने के बहाने आंखें बंद करने को कहा और पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने शव को रेत में दबाकर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की।

युवती का बैग, कपड़े और अन्य सामान बरामद किया गया

घटनास्थल से युवती का बैग, कपड़े और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। एएसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर हेमराज की ₹2.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; मकान, जमीन के साथ बैंक खाता भी फ्रीज