• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • महासमुंद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्कूल व जिला अस्पताल को और बेहतर बनाने की जरूरत : डा. आलोक शुक्ला

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डा. आलोक शुक्ला 21 अगस्त को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्य...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 21 Aug 2021 10:55:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Aug 2021 10:55:04 PM (IST)
स्कूल व जिला अस्पताल को और बेहतर बनाने की जरूरत : डा. आलोक शुक्ला

धमतरी। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डा. आलोक शुक्ला 21 अगस्त को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय तथा जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने दोनों संस्थानों की विभिन्न शाखाओं एवं कक्षों का सघन निरीक्षण करते हुए आधारभूत संरचनाओं में आवश्यक परिवर्तन करते हुए उन्हें और बेहतर व सुविधाजनक बनाने तथा इसके लिए आर्किटेक्ट की मदद लेने के निर्देश कलेक्टर पीएस एल्मा को दिए।

प्रमुख सचिव डा. शुक्ला दोपहर 12 बजे धमतरी शहर के स्थानीय बठेनापारा वार्ड स्थित मेहतरूराम धीवर शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहुंचे। यहां पर उन्होंने विभिन्न कक्षाओं का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने वहां संचालित कक्षाओं में जाकर स्मार्ट क्लासरूम, स्टाफ रूम तथा प्रयोगशाला का मुआयना किया।


इस दौरान स्कूल शिक्षा सचिव ने कहा कि स्कूल की आधारभूत संरचनाओं को और बेहतर ढंग से विकसित करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को अनुकूल वातावरण में शिक्षा देने तथा सकारात्मक माहौल के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश कलेक्टर को दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डा रजनी नेल्सन ने बताया कि इस स्कूल में वर्तमान में इंग्लिश मिडियम में कक्षा पहली से 12वीं तक कुल 595 विद्यार्थी अध्ययनरत है, जिनमें 302 बालक और 293 बालिका शामिल हैं। इसी तरह हिंदी मिडियम स्कूल में 212 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं जिनमें 83 बालक व 129 बालिका सम्मिलित है।

साथ ही यह भी बताया गया कि कुल स्वीकृत 27 शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक पदों के विरुद्ध 19 पद की पूर्ति हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के तहत यहां छह बच्चों को प्रवेश दिया गया है। स्कूल के विकास एवं उन्नयन के लिए डीएमएफ मद से 42.06 लाख रुपये, स्कूल शिक्षा विभाग से अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 15.26 लाख रुपये तथा समग्र शिक्षा मद से 5.96 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक डा प्रियंका शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ प्रियंका महोबिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा डीके तुर्रे, अस्पताल अधीक्षक सह सिविल सर्जन डा एसएमएम मूर्ति, एसडीएम धमतरी चंद्रकांत कौशिक सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व डाक्टर उपस्थित थे।

तीसरी लहर की तैयारी देखी

प्रमुख सचिव डा आलोक शुक्ला जिला अस्पताल भी पहुंचे, जहां पर ओपीडी, पंजीयन काउंटर, नेत्र चिकित्सा विभाग, आपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक, ड्रेसिंग रूम, पैथोलाजी सहित अंतः रोगी विभाग के विभिन्न कमरों का उन्होंने निरीक्षण किया।

इसके उपरांत कोविड टीकाकरण कक्ष, भंडार कक्ष के अलावा नवीन भवन में संचालित कोविड टेस्टिंग सेंटर, निर्माणाधीन आपरेशन थिएटर कक्ष का निरीक्षण करने के बाद निर्माणाधीन 1000 एलपीएम क्षमता वाले आक्सीजन प्लांट का मुआयना किया। तत्पश्चात् जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों के निर्माणाधीन आवासीय क्वार्टर्स का निरीक्षण किया। तदुपरांत शिक्षा सचिव ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में स्वास्थ्य एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संक्षिप्त अनौपचारिक बैठक लेकर उनसे चर्चा की।

स्वास्थ्य सचिव ने कलेक्टर एल्मा से कहा कि इन दोनों संस्थानों को और भी बेहतर ढंग से विकसित करने की आवश्यकता है। जिला अस्पताल परिसर में नवीन भवनों को छोड़कर शेष कमरों को रिनोवेट करने की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने आर्किटेक्ट की मदद से बेहतरीन डिजाइन तैयार कराने तथा छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप आमजनता को प्राथमिकता के साथ बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाएं मुहैया करने के लिए निर्देशित किया।