• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • महासमुंद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देह व्यापार का राजफाश: सेक्स वर्कर ने डायल 112 में कर दी शिकायत, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर से आई सेक्स वर्कर महिला ने खुद होटल में चल रहे इस देह व्यापार की शिकायत पुलिस से की। दरअसल, दलाल के साथ तय रकम से कम मिलने पर मामला बिगड़ गया थ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 03 Apr 2025 02:31:01 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Apr 2025 02:31:01 PM (IST)
देह व्यापार का राजफाश: सेक्स वर्कर ने डायल 112 में कर दी शिकायत, 6 आरोपी गिरफ्तार
मामले में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और होटल संचालक।

HighLights

  1. रायपुर से होटल में बुलाई जाती थीं लड़कियां, संचालक भी गिरफ्तार।
  2. सरायपाली स्थित जयपैलेस होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा।
  3. तय रकम से कम रुपये दे रहा था दलाल, महिला ने ही की शिकायत।

नईदुनिया प्रतिनिधि, महासमुंद। महासमुंद जिले के सरायपाली स्थित जय पैलेस होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का राजफाश उस समय हुआ, जब रायपुर से आई सेक्स वर्कर महिला ने खुद होटल में चल रहे इस देह व्यापार की शिकायत पुलिस से की।

दरअसल, उसे दलाल तय की गई रकम से कम दे रहे थे। इससे दलाल और महिला के बीच बहस हुई और चार आरोपित महिला से छेड़छाड़ करने लगे। इस पर महिला ने डायल 112 में इसकी शिकायत की। जब पुलिस ने महिला को थाने ले जाकर पूछताछ की तो उसने पूरे देह व्यापार का खुलासा कर दिया।


महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपियों को जेल भेज दिया।

होटल में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थी। इस पर पूर्व में दबिश भी दी गई थी। मगर, कोई सबूत हाथ नहीं लगा था। इस बार देह व्यापार में शामिल पीड़ित महिला के साथ जब जबरदस्ती की गई, तब उसने डायल 112 को सूचना दी। जब महिला का बयान लिया गया, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। - ललिता मेहर एसडीओपी, सरायपाली

आरोपितों में होटल संचालक सहित छह गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद जय पैलेस होटल में पुलिस टीम ने छापा मारा। जहां होटल संचालक अंकित पटेल सहित जयप्रकाश पटेल, भोपाल सिंह, चंदन कुमार, हरदीप सिंह और संतोष दास को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें- शराब घोटाला: पूर्व आबकारी मंत्री लखमा सात अप्रैल तक ईओडब्ल्यू के रिमांड पर

एएसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि होटल संचालक रायपुर से महिलाओं और युवतियों को बुलाकर देह व्यापार गिरोह चला रहा था। इससे पहले भी इस तरह की शिकायत मिली थी। पुलिस ने देह व्यापार गिरोह संचालित करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- महादेव सट्टा के बाद अब आया आशीर्वाद एप, करोड़ों में खेल रहा संचालक चलाता था हार्डवेयर की दुकान

पुलिस अब इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश कर रही है। इसके अलावा होटल संचालक की संपत्ति और गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही इस रैकेट से जुड़े कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की जा सकती है।