• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • महासमुंद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामाडबरी स्कूल में दो साल से शिक्षक नहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने जड़ा ताला

00 स्थायी शिक्षक नियुक्त करने की मांग पᆬोटो 09 एमएसएमडी 12, 13 कैप्शन- प्रथम पेज लीड न्यूज..... महासमुंद । नईदुनिया प्रतिनिधि ब्लाक के छिलपावन संकुल अंतर्गत बंबुरडीह पंचायत के आश्रित गांव रामाडबरी में अब तक स्थाई रूप से शिक्षक की व्यवस्था नहीं की गई है। रामाडबरी शासकीय प्राथमिक शाला में बीते दो साल से शिक्षक नहीं है। एक शिक्षिका ने यहां ज्वाइन किया, ब

By Edited By:
Publish Date: Tue, 10 Jul 2018 07:53:43 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Jul 2018 07:53:43 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रामाडबरी स्कूल में दो साल से शिक्षक नहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने जड़ा ताला

00 स्थायी शिक्षक नियुक्त करने की मांग

पᆬोटो 09 एमएसएमडी 12, 13

कैप्शन-

प्रथम पेज लीड न्यूज.....

महासमुंद । नईदुनिया प्रतिनिधि

ब्लाक के छिलपावन संकुल अंतर्गत बंबुरडीह पंचायत के आश्रित गांव रामाडबरी में अब तक स्थाई रूप से शिक्षक की व्यवस्था नहीं की गई है। रामाडबरी शासकीय प्राथमिक शाला में बीते दो साल से शिक्षक नहीं है। एक शिक्षिका ने यहां ज्वाइन किया, बाद से लगातार अवकाश पर है। यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का संकुल से व्यवस्था के तहत भेजे गए शिक्षक पढ़ाता है। सोमवार नौ जुलाई को स्कूल की अर्से की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन किया। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण पटेल की अगुवाई में गए ग्रामीणों ने यहां स्थाई रूप से शिक्षक की मांग को लेकर तालाबंदी कर दी है।

स्कूल में है 34 बच्चे

जानकारी अनुसार स्कूल में स्थाई शिक्षक नहीं होने से ज्यादातर पालकों ने बच्चों को दूरस्थ स्कूल में भर्ती कराया है। यहां फिलहाल 34 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। ग्रामीण यहां दो साल से शिक्षक की मांग कर रहे हैं। शिक्षा अधिकारी के आदेश पर संकुल से कुछ-कुछ दिन के लिए अस्थाई तौर पर शिक्षक की नियुक्ति कर दी जाती है। ग्रामीणों ने बताय कि यहां पदस्थ शिक्षिका आकांक्षा मिश्रा दो साल तक स्कूल नहीं आई। हाल ही में एक दिन के लिए स्कूल आई फिर से लगातार अनुपस्थित है। ग्रामीणों ने बताया कि कक्षा पहली में बच्चों का प्रवेश नहीं हो रहा है। दूसरी ओर पांचवी उत्तीर्ण करने वालों विद्यार्थियों को समय पर टीसी नहीं मिली, जिससे बावनकेरा स्कूल में सभी को भर्ती किया गया।


पहले भी हो चुकी है मांग

ब्लाक के रामाडबरी प्राथमिक शाला में शिक्षक की मांग अर्से से हो रही है। बीईओ, डीईओ से लेकर कलेक्टर तक ग्रामीणों ने मांगपत्र दिया है। हर बार व्यवस्था में शिक्षक भेजे जाते रहे हैं। एक समय तो यहां यह हालात था कि संकुल से हर दिन अलग-अलग शिक्षक भेजे जाते थे।

वर्जन

'' रामाडबरी में शिक्षिका आकांक्षा मिश्रा नियुक्त है। दो वर्षो से स्कूल से अनुपस्थित रहने के कारण उनको दो अवसर दिया गया। हाल ही में उन्होंने ज्वानिंग लिया, बाद से पुनः अनुपस्थित है। उक्त शिक्षिका को बर्खास्त करने हमनें सीईओ जनपद को पत्र लिखा है। फिलहाल यहां व्यवस्था के तहत दो शिक्षक हैं। पहली में प्रवेश दिया जा रहा है। तालाबंदी कर रहे ग्रामीणों से चर्चा कर रास्ता निकालेंगे, स्थाई शिक्षक के लिए फाइल प्रक्रिया में है।

-पीके शर्मा, बीईओ महासमुंद,,

-----------------------------------------------------

13

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।