• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • महासमुंद

किसानों और यात्रियों को मिलेगी राहत, महासमुंद में 2 प्रमुख सड़कों के लिए ₹32.96 करोड़ मंजूर, दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ

जानकारी के अनुसार आवराडबरी-कोमा-कोल्दा-खुसरुपाली मार्ग के किलोमीटर 7 से 14 तक कुल 8 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 338.28 लाख रुपये की...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 04:16:38 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 04:16:38 PM (IST)
किसानों और यात्रियों को मिलेगी राहत, महासमुंद में 2 प्रमुख सड़कों के लिए ₹32.96 करोड़ मंजूर, दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ
खल्लारी क्षेत्र में 33 करोड़ के सड़क कार्यों को मिली स्वीकृति। (सांकेतिक तस्वीर)

नईदुनिया प्रतिनिधि, महासमुंद। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी के प्रयासों से क्षेत्र के दो प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्यों के लिए कुल 32.96 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

जानकारी के अनुसार आवराडबरी-कोमा-कोल्दा-खुसरुपाली मार्ग के किलोमीटर 7 से 14 तक कुल 8 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 338.28 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं भुरकोनी-खड़ादरहा मार्ग के 10.25 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 1958.15 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इन दोनों मार्गों के निर्माण एवं उन्नयन से खल्लारी क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों के लिए आवागमन अधिक सुगम होगा।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में थमेंगे बसों के पहिये, ड्राइवर महासंगठन का बड़ा एलान, अनिश्चितकालीन 'स्टीयरिंग छोड़ अभियान' का फैसला

सड़क बेहतर होने से किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। वहीं ग्रामीणों को स्वास्थ्य एवं अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में भी कम समय लगेगा। इससे क्षेत्रीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सांसद ने मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री का जताया आभार

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी का क्षेत्रवासियों की ओर से आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण अधोसंरचना को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सड़क कार्यों की स्वीकृति पर सांसद के प्रयासों की सराहना की है।