• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • महासमुंद

कंटेनर की चपेट में आने से बाल-बाल बची छात्रा: महासमुंद के बरौंडा चौक पर टला बड़ा हादसा

महासमुंद के बरौंडा चौक पर स्कूल से लौट रही एक छात्रा कंटेनर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और लोगों ने सूझबूझ से उसकी...और पढ़ें

By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 01:37:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 01:37:45 PM (IST)
कंटेनर की चपेट में आने से बाल-बाल बची छात्रा: महासमुंद के बरौंडा चौक पर टला बड़ा हादसा
छात्रा तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई।

HighLights

  1. स्कूल छुट्टी के वक्त सड़क पार कर रही थी छात्रा।
  2. आरक्षकों और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बची जान।
  3. स्कूल समय में हो भारी वाहनों की नो-एंट्री: महासमुंद में आक्रोश।

नईदुनिया प्रतिनिधि, महासमुंद: शहर में मंगलवार को शाम बरौंडा चौक में स्कूल की छुट्टी के बाद एक छात्रा घर लौट रही थी। शाम करीब 5:02 बजे सड़क पार करते समय वह एक कंटेनर की चपेट में आ गई, जिसमें छात्रा को सामान्य चोटें आई है। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की सांसें थम गईं।

मौके पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षक फलेश वर्मा और विजय साहू ने तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों की मदद से कंटेनर के नीचे फंसी छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते राहत मिलने से छात्रा की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।


नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ शहर में स्कूल खुल गए हैं और सुबह-शाम बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़कों पर आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में स्कूल समय के दौरान शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग तेज हो गई है। हुए एक हादसे के बाद और मुखर हो गई। नागरिकों और अभिभावकों ने प्रशासन से सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कंटेनर, ट्रक और अन्य भारी वाहनों की नो-एंट्री सख्ती से लागू करने की मांग की है।

नो-एंट्री नियम का उल्लंघन है खतरे का संकेत

घटना के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने शहर के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि प्रतिदिन हजारों बच्चे पैदल, साइकिल और अन्य साधनों से स्कूल आते-जाते हैं, ऐसे में भारी वाहनों का प्रवेश उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। नागरिकों ने जिला प्रशासन, पुलिस और यातायात विभाग से स्कूल समय में प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने तथा नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना है कि बरौंडा चौक की घटना प्रशासन के लिए चेतावनी है और भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है।