
महासमुंद (ब्यूरो)। स्वामी विवेकानंद जयंती पर नगर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली बच्चों ने स्वामी विवेकानंद का रूप धारण किया। वहीं छात्राओं ने भगिनी निवेदिता की वेशभूषा में स्वामी के यशस्वी इतिहास, समाज के प्रति योगदान को सामने लाने का प्रयास किया। शहर के मुख्य मार्ग पर जुलूस निकालकर स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।
भलेसर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक शाला में स्वामी विवेकानंद की 152वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के जिला प्रचारक आरएसएस मुख्य वक्ता मुलचंद जायसवाल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ आदर्श शिक्षा मंडल के अध्यक्ष घनश्याम सोनी, सचिव अशोक चौरडिया, सह सचिव महेश मक्कड, कोषाध्यक्ष राजेश लुनिया, मुलचंद, विद्यालय के प्राचार्य संध्या शर्मा द्वारा मां सरस्वती, ओम भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैल्य चित्र पर तिलक वंदन, पुष्पअर्पण एवं दीप प्रज्जवलित से किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता मूलचंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद बचपन से ही साहसी एवं प्रखर प्रतिभा के धनी थे। संस्मरणों का उल्लेख करते हुए गकहा कि स्वामी विवेकानंद भूत देखने की इच्छा से रात्रि में पेड़ पर चढ़े थे। उन्होंने बचपन में घा़ेडा गाड़ी में बैठने के बाद टांगे वाला बनने की जिद की थी। उनकी मां ने भगवान श्रीकृष्ण का चित्र दिखाते हुए श्रीकृष्ण की तरह ही टांगे वाला बनने की सलाह दी थी। स्वामी विवेकानंद वीर योद्धा, देश भक्त एवं भारत माता के सच्चे सपूत थे। विद्यालय के आचार्य देवकृष्ण ठाकुर एवं प्राचार्य संध्या शर्मा ने स्वामी के ऊपर देशभक्ति गीत गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य बलराम सेन द्वारा किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के भैय्या-बहनों द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं उनकी शिष्या भगिनी निवेदिता का वेश धारण कर उनके बोध वाक्य, गर्व से कहो हम हिंदू हैं, दरिद्र ही नारायण है, अंधविश्वास मनुष्य का महान शत्रु है, आदि पोस्टरों के साथ डागेश्वर कुर्रे की अगुवाई में नगर भ्रमण कराया गया। जिसमें विद्यालय के आचार्या कृष्ण चंद्राकर, मीरा, जानकी देवांगन, सरोजनी साव, लिलेश आचार्य, हेमंत पांडे, शिव यदू का योगदान सराहनीय रहा।
श्रमदान कर स्वामी विवेकानंद को याद किया
राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना आसीबाई गोलछा शाकीय आदर्श कन्या उच्चंतर माध्यमिक शाला महासमुंद की स्वयंसेवक छात्राओं ने बेलसोडा स्कूल परिसर व गोद ग्राम बेलसोंडा स्थित कस्तूरबा गांधी ट्रस्ट में श्रम दान किया। कस्तूरबा में वहां के रहवासी बच्चों के साथ खेलकूद कर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी संदेश दिए।
छात्राओं ने साइकिल रैली भी निकाली
छात्राओं की साइकिल रैली को सहायक संचालक शिक्षा अजय विश्वास, प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल बेलसोड़ा बंजारे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए अजय विश्वास ने कहा युवा देश की शक्ति हैं। सृजनात्मक कार्यों में संलग्न रहकर राष्ट्रीय भाव से संगठन होकर कार्य करना एनएसएस की पहचान है। बंजारे ने सात दिवसीय शिविर के दौरान ग्राम बेलसोडा में एनएसएस कार्यों की सराहना करते हुए कहा की अपने सेवाभाव से ग्रामवासियों के बीच एक अच्छी छबि बनाने में रासेयो सफल रहा है। कार्यक्रम अधिकारी सरिता तिवारी के मार्गदर्शन में छात्राओं ने रैली एवं श्रम दान तथा स्वच्छता कार्य किया। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए तिवारी ने विवेकानंद के सत्य कर्तव्य व दृढ़संकल्प की जानकारी दी। उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। कहा कि हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है इसलिए इस बात का ध्यान रखिए की आप क्या सोचते हैं, हमारी सोच हमेशा सकारात्मक व युवा होनी चाहिए।
इस अवसर पर रैली प्रभारी रबिना निहाल, माधुरी पटवा, अंकिता कन्नौजे, दुर्गा, दीपशिखा सेन, तरू साहू ने भी अपने विचार रखे। प्राचार्य डॉ. साधना कसार ने भी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए छात्राओं से कड़ी मेहनत करने की बात कहते हुए एनएसएस के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सीता मानिकपुरी, नीतु मानिकपुरी, मनीषा साहू, गुंजा आवड़े, सुमन जांगड़े, खुशबु सागर, भुनेश्वरी साहू, लिलाबती साहू, योगिता ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व है प्रेरणास्पद
शासकीय महाप्रभु वल्लाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय 12 जनवरी को स्वामी विवेकांनद की जयंती को अत्यंत हर्ष उल्लास के मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समस्त कालेज के स्टाफ एवं छात्र संघ अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्जवल किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. जया ठाकुर द्वारा स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं प्रेरणास्पद जीवन पर सारगर्भित संक्षिप्त उद्बोधन दिया गया। छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के मार्गदर्शन पर चलने को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मालती तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष रसायन करुणा दुबे, डॉ. कौशिल्या साहू, डॉ. शशि गुप्ता एवं कालेज कर्मचारी एसपी साहू, गुलापू साहू, देवनारायण साहू, समस्त कार्यलयीन स्टाफ के साथ छात्र संघ के पदाधिकारीगण अध्यक्ष देवेंद्र निषाद, उपाध्यक्ष सोनम चंद्राकर, सचिव प्रवीण साहू, सहसचिव जया मारकंडे उपस्थित थे।
---