पुरी के मुख्य रथ का पहिया बसना के नीलांचल कार्यालय में होगा स्थापित
चार धामों मे से एक जगन्नाथ पुरी के मुख्य रथ का एक चक्र (पहिया) बसना के नीलांचल सेवा समिति कार्यालय में स्थापित होगा।
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 06 Sep 2021 06:35:07 AM (IST)
Updated Date: Mon, 06 Sep 2021 06:35:07 AM (IST)

बसना। चार धामों मे से एक जगन्नाथ पुरी के मुख्य रथ का एक चक्र (पहिया) बसना के नीलांचल सेवा समिति कार्यालय में स्थापित होगा।
भारत के चार प्रमुख धामों में से एक धाम जगन्नाथ पुरी के मंदिर प्रबंधन समिति ने समाज सेवा का कार्य कर रहे नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व बसना के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल को आशीर्वाद स्वरूप यह पहिया सौंपा है।
पूरे विधि विधान के साथ पुजारी इस चक्र की स्थापना नीलांचल कार्यालय में करेंगे। यह बसना क्षेत्र में आस्था का केंद्र होगा। महाप्रभु के भक्त लोग श्रद्धा से यहां आएंगे।
गौरतलब है कि भारत के आध्यात्म और आस्था का सबसे बड़े केंद्र बिंदु रहे ओडिशा के सुप्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ पुरी का विशेष महत्व है और पुरी रथ यात्रा के प्रति लोगों आस्था है। पुरी में रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा अलग-अलग रथों पर विराजमान होकर निकलते हैं।
जिस रथ पर भगवान जगन्नाथ सवार हुए थे उसके एक पहिये पुरी मंदिर प्रबंधन समिति ने जगन्नाथ के भक्त संपत अग्रवाल संस्थापक नीलांचल सेवा समिति बसना को सौंपा है।
10 सितंबर को इस पुण्य रथ के पहिये (चक्र) का आगमन बसना में सदा सर्वदा के लिए होगा। रथ मुस्कान आटो से जगदीशपुर रोड स्थित नीलांचल भवन पहुंचेगा।
बता दें कि विगत दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते क्षेत्र के लोग पुरी के रथ का दर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में इस चक्र के दर्शन के लिए अंचल के लोगों में भारी उत्सुकता है।
-मंदिर प्रबंधन समिति ने नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल को ये चक्र सौंपा