निकाली गई शोभायात्रा, राममय हुआ पूरा नगर, डीजे, बैंडबाजे में झूम उठे लोग
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर नगर में 22 जनवरी को उत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में नगर में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। डीजे, बैंडबाजे में श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया। भगवान प्रभुश्रीराम की अयोध्या की खुशियां नगर के श्रद्धालुओं में दिखाई दे रहा है। जगह-जगह श्रद्धालु उत्साहित होकर विविध आयोजन कर रहे हैं। इसी कड़ी में शोभायात्रा निकाली गई। महामाया मंदिर से रथ में प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, कृष्ण सुदामा की जीवन्त झांकी रामधुन, रावत नाच, बाजेगाजे के साथ निकलकर लोरमी नगर ब्राह्मणपारा, राजाबाड़ा, मुंगेली चौक, मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुए शोभायात्रा रानीगांव स्थित दक्षिणमुखी मंदिर में पहुंची। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर में श्रद्धालु श्रीराम के जयकारे लगाए। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं को मीठा पेय , पानी, फल वितरण किया गया। वहीं शोभायात्रा में पहुँचे भक्तों के द्वारा भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी की महा आरती की गई। साथ ही सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ कर प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा के दौरान पूर्व विधायक तोखन साहू, राकेश दुबे, अशोक साहू, नीतेश पाठक, धनीराम यादव, धनेश साहू, विनय साहु, वर्षा विक्रम सिंह, अंजना दास, जगदीश सोनी, लक्ष्मीसेवक पाठक, रवि शर्मा, दिनेश साहू, विश्वास दुबे, प्रदीप मिश्रा, राकेश छाबड़ा, जयजयराम राजपूत, महाजन जायसवाल, सीमांत दास, अनिल सलूजा, अविष यादव, रिक्की सलुजा, संजय त्रिपाठी, निरंजन अग्रवाल, अभिषेक पाठक, राकेश जायसवाल, अशोक जायसवाल, घंशु राजपूत, संतोष साहु, राजकुमार कश्यप, अखिलेश केशरवानी, सन्दीप सोनी, विकाश केशरवानी, भूपेन्द्र ठाकुर, अंशुमान दुबे, सुशील यादव, यतीन्द्र खत्री, बंशी साहू, रामनिवास राजपूत, मुकेश सापरिया, नूतन गुप्ता, जितेंद्र पाठक, सन्दीप ठाकुर, आकाश सलुजा, प्रमोद जायसवाल, मुकूल तिवारी, हितेश सापरिया, महेंद्र खत्री, नरोत्तम राजपूत, श्रेय त्रिपाठी, हितेष त्रिपाठी, सोहन डड़सेना, सन्तोष त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, अवध त्रिपाठी, अमित गुप्ता, राम बघेल, घनश्याम खत्री, सालिक केशरवानी, आकाश केशरवानी, टेकचंद गुप्ता, राजेन्द्र नरेंद्र पाटकर, संस्कार साहू, देवर्ष सापरिया, अमन त्रिपाठी, संदीप उपाध्याय, अभिजीत तिवारी, नितेश अग्रवाल, नन्दकिशोर अग्रवाल, आकाश वैष्णव, विनोद राजपूत, कमल साहु सहित बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त शामिल रहे।