भजन गायक देवेश ने देवी भजनों की प्रस्तुति से बांधा समां
भजन गायक देवेश शर्मा ने माता की गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। ...और पढ़ें
By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sun, 07 Jan 2024 12:13:02 AM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jan 2024 12:13:02 AM (IST)

मुंगेली(नईदुनिया न्यूज)। माता परमेश्वरी महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को भजन गायक देवेश शर्मा ने माता की गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। आगर खेल मैदान में आयोजित जगराता में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जगराता कार्यक्रम में मां काली , हनुमान और सिंह की जीवंत झांकी साथ भजन गायक शर्मा ने आकर्षक प्रस्तुति दिया। उन्होंने अपनी परंपरागत गीत मोर पथरा के देवता, नदिया मा रोवय दाईं लाइक, पताल चटनी, नाचे जो बब्बर शेर रे, आमा पान के पतरी जैसे एक से बढ़कर एक गीत की प्रस्तुति दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन युवा अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, विष्णु देवांगन, सुदामा देवांगन, अजय देवांगन, शत्रुहन देवांगन, अमरनाथ देवांगन, द्वय अनिल देवांगन, जगदीश देवांगन, महेश देवांगन, जलेश देवांगन, बलराम देवांगन, सुशील देवांगन, नानू देवांगन, कोमल देवांगन, लल्ला देवांगन, ददुआ देवांगन सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।
आज निकलेगी शोभायात्रा
माता परमेश्वरी महोत्सव के अंतिम दिन सात जनवरी को देवांगन समाज मुंगेली द्वारा भव्य शोभायात्रा निकल जाएगी। इस दौरान सुबह दस बजे युवाओं द्वारा बाइक रैली तथा दोपहर दो बजे से सर्व देवांगन समाज मुंगेली द्वारा शोभायात्रा निकाल कर नगर भ्रमण करेंगे। कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर गोलबाजार, सदर बाजार, पुलिस थाना से होते हुए मुंगेली के हृदय स्थल पड़ाव चौक होते से माता की विदाई एवं मूर्ति विसर्जन होगा। तदुपरांत माता के प्रसाद भोग भंडारा का कार्यक्रम स्थल में किया जाएगा।