श्रीराम पिता के आज्ञा पालन के लिए वनवास गए : पं.तिवारी
तेंदूभाठा। ग्राम चपोरा में अखंड नवधा रामायण में श्रद्धालु जुट रहे हैं। श्रीराम कथा में टीका कहते प़ं शिवकुमार तिवारी ने श्रीराम के आदर्शों को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा भगवान श्रीराम पिता के आज्ञा पालन के लिए वनवास गए। उन्होंने राजपथ से निकलकर लोकपथ को चुना। उन्होंने श्रीराम के चौदह वर्ष के वनवास पर कहा कि वे लोकपथ में आने पर सर्वप्रिय हो गए। उन्होंने संतों के कष्टों को दूर किया। नवधा में कोटा विधानसभा के विधायक अटल श्रीवास्तव ने श्रीराम कथा को सराहा। उन्होंने मालसप्रेमी श्रोता समाज श्रीराम के जीवन दर्शन का अनुसरण करें तथा सुख पूर्वक जीवन धारण करें। नवधा आयोजन को सरपंच गोवर्धन सिंह आर्मो, महेत्तर सिंह मरावी, संजय जायसवाल, नन्हें सिंह मरावी, पंचराम पोर्ते, गुलजार सिंह, सुकदेव कैवर्त, दाऊराम जायसवाल, बृजलाल साहू, राजेश्वर मरावी, दूजेराम साहू, रामचन्द्र साहू , हीरासिंह आर्मो ,गंगाराम साहू , शिवप्रसाद राज श्रद्धालु सफल बनाने में जुटे हुए हैं। श्रीराम कथा में मानस मंडलियों में परसाहीनाला, जांजगीर, बेलपान , पाली, कोरबा , सुखेना, बेलगहना, बेलतरा, टुकुपथना ,पाली, पोंगरिया तखतपुर, भौंराकछार सहित स्थानीय मानस मंडली राम भजन में हिस्सा ले रही हैं।