• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • मुंगेली

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिव्यांगजनों व 80 प्लस को मिलेगी निःशुल्क वाहन की सुविधा

लोकसभा निर्वाचन में जिले के दिव्यांगजनों एवं 80 प्लस के वरिष्ठ नागरिकों को इस बार मतदान के लिए निःशुल्क वाहन की सुविधा मिलेगी।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 07 May 2024 08:44:38 AM (IST)Updated Date: Tue, 07 May 2024 08:44:38 AM (IST)
दिव्यांगजनों व 80 प्लस को मिलेगी निःशुल्क वाहन की सुविधा

HighLights

  1. वाहना को कलेक्टर ने दिखाई हारी झंडी
  2. शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने में प्रशासन जुटी
  3. दिव्यांग रथ के लिए 1950 पर कर सकते हैं काल

नईदुनिया न्यूज, मुंगेली : लोकसभा निर्वाचन में जिले के दिव्यांगजनों एवं 80 प्लस के वरिष्ठ नागरिकों को इस बार मतदान के लिए निःशुल्क वाहन की सुविधा मिलेगी।

वाहना को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल एवं जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने जिला कलेक्टोरेट परिसर से दिव्यांग रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित नहीं रहे। इसके लिए दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों के लिए भी आवश्यक सुविधा मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने जिले के सभी दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को मतदान दिव्यांग रथ का लाभ उठाते हुए लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

एसपी ने कहा कि जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने सभी मतदाता घर से निकलकर कर मतदान करें और जिला प्रशासन के इस संकल्प को सार्थक बनाएं। समाज कल्याण विभाग विभाग की उप संचालक शारदा जायसवाल ने बताया कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों में वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर सहित सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही ऐसे दिव्यांगजन एवं 80 प्लस के वरिष्ठ नागरिक, जो मतदान केन्द्र जाने में अक्षम हों, उनके लिए निःशुल्क वाहन की व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में दिव्यांग रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। यह रथ मुंगेली विधानसभा के ग्राम ठकुरीकापा व पदमपुर, लोरमी विधानसभा के ग्राम खुड़िया व बोड़तरा कला एवं बिल्हा विधानसभा के ग्राम घुठेली व घुठिया में उपलब्ध रहेगी और लगभग 20 मतदान केन्द्रों को कव्हर करेंगी। दिव्यांग रथ के लिए 1950 पर काल कर सकते हैं।


कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल के साथ मुंगेली एवं लोरमी विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्र गीधा, धरमपुरा, रोहराखुर्द, कोदवाबानी, गुरुवाइनडबरी और चंदली स्थित मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए प्रतीक्षा कक्ष, छाया, पेयजल, पंखा, वरिष्ठजनों, गर्भवती महिलाओं तथा दिव्यांगजनों की सुविधाओं आदि के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने मतदान दलों के भोजन व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली और स्वयं मतदान दलों के साथ बैठकर भोजन किया। उन्होंने मतदान दलों को निर्वाचन आयोग के नियमानुसार मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए प्रोत्साहित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकगिरिजा शंकर जायसवाल ने सुरक्षा बलों से सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगने दें। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं सुगम चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।