एकात्म मानववाद के जनक पं उपाध्याय ने देश के लिए किया त्याग
सेंवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर नमन किया। सर्वप्रथम छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद वक्ताओं ने उनके विचार को बताया। उन्होंने कहा एकात्म मानववाद के जनक पं उपाध्याय ने देश के लिए जो त्याग बलिदान उसे नही भुलाया जा सकता है।
Publish Date: Thu, 26 Sep 2024 12:31:25 AM (IST)
Updated Date: Thu, 26 Sep 2024 12:31:25 AM (IST)
HighLights
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयंती पर प़ं उपाध्याय को किया नमन
- हेमंत दीक्षित ने उनके कार्यों के बारे में बात किया
- वक्ताओं ने उनके प्रेरणा लेने को कहा
नईदुनिया न्यूज, सेंवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर नमन किया। सर्वप्रथम छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद वक्ताओं ने उनके विचार को बताया। उन्होंने कहा एकात्म मानववाद के जनक पं उपाध्याय ने देश के लिए जो त्याग बलिदान उसे नही भुलाया जा सकता है।
मानव उत्थान सत्संग भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प़ं उपाध्याय के जीवन संघर्ष व राजनीतिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विमल बंजारे एवं हेमंत दीक्षित ने बताया कि प़ं उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को धनकिया नामक स्थान में राजस्थान में हुआ था। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय था। गोवर्धन तिवारी ने बताया कि प़ं उपाध्याय नागला चंद्रभान के निवासी थे। उनकी माता का नाम रामप्यारी था, जो धार्मिक प्रवृत्ति की थीं। दीपक रजक ने कहा कि प़ं उपाध्याय जनसंघ के राष्ट्र जीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं। उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टि प्रदान करना था। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। इस अवसर पर गोवर्धन तिवारी, विनोद वर्मा, रामेश्वर रजक, धनी साहू, बबलू विश्वकर्मा, केशव साहू, अर्जुन वैष्णव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
प़ं उपाध्याय के विचारों को बताया गया
चकरभाठा : नगर पंचायत बोदरी के बूथ क्रमांक 205, 206, 208 में भाजपाइयों ने प़ं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विचारों को बताया गया। इसमें अनिल वलेचा, सुरेश पंजवानी,रमेश गंगवानी अशोक पुरस्वानी, मोती, बल्लू आडवानी, अशोक मोटवानी, संतोष साहू, निक्कू शर्मा, माया सोनी, शकुंतला धुरी अन्य उपस्थित रहे।