उन्होंने रेलवे स्टेशन रोड ओवरब्रिज के पहले स्थित श्रीउत्तम इन मांगलिक भवन में कहा कि मेरे भी गुरु शेषनाग के अवतार थे , और उनका स्नेह सदैव मुझे मिलता रहता है उन्होंने गुरु के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया साथ ही साथ भविष्य में होने वाले ब्रज परिक्रमा चौरासी कोस यात्रा दर्शन में भी भाग लेने की अपील शिष्यों से की ताकि शिष्य गण इस यात्रा को पूर्ण कर अपना मानव जीवन धन्य कर सके।  
        
     
      इस अवसर पर समाज के वयोवृद्ध एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान गुरुदेव के हाथों से कराया गया। इसमें प्रमुख रूप से दिनेश पांडेय, ब्रजेश दुबे ,ब्रजेश शर्मा, मनोज पांडेय ,मनीष शर्मा, अभिषेक दुबे को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरु का पादुका पूजन नरेंद्र दुबे एवं परिवार के द्वारा किया गया तत्पश्चात गुरु की आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आयोजकों में बोदरी नपं के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर दुबे , यशवंत मिश्रा, निक्कू शर्मा ,अमित दीक्षित ,रूपचंद दीक्षित, नूतन उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय ,बसंत कुमार उपाध्याय, अश्वनी पांडेय ,घनश्याम प्रसाद शर्मा, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र दीक्षित, भुनेश्वर दीक्षित ,कौशल प्रसाद उपाध्याय, जीतू शर्मा ,मनीष कौशिक ,संतोष कुमार व्यास, अंकित शर्मा, प्रहलाद उपाध्याय, दिलीप उपाध्याय, प्रमोद पांडेय, विद्याशंकर उपाध्याय ,अमृतलाल कौशिक ,रामगोपाल पांडेय, कुशल पांडेय, नरेंद्र शर्मा, महेंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं।  
       
            गुप्त नवरात्र में सहस्त्र चंडी महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति  
         
          मल्हार(नईदुनिया न्यूज)। मां डिंडनेश्वरी देवी मंदिर परिसर में गुप्त नवरात्र के अवसर पर सहस्त्र चंडी महायज्ञ में पूर्णाहुति के साथ कन्या भोज, ब्राह्मण भोज में श्रद्धालु शामिल हुए। मंगलवार को 121 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज कराया गया इसके बाद आचार्य सहित 81 ब्राह्मणों की पूजा के बाद भोज हुआ। इसके बाद महाभोग का महाभण्डारा लगाया गया इसमें हजारों लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। आचार्य प़ं किशोरशरण ने नवमी पर अनुष्ठान में कपिला तर्पण, सहस्त्रधारा सहित सभी पूजन विधिपूर्वक सम्पन्न कराया। वैदिक पंडितों ने स्वस्तिवाचन के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति के मंत्र पढ़कर जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर आयोजक व यजमान मनीष सुल्तानिया तथा रविन्द्र वैष्णव के साथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलराज कैवर्त, अनिल कैवर्त,महेश्वर कैवर्त,संतोष कैवर्त, दुखीराम कैवर्त, रामहरि कैवर्त श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस कार्य में विशेषकर मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा, बिलासपुर के तहसीलदार अतुल वैष्णव, चौकी प्रभारी प्रताप सिंह, सीएमओ किरण पटेल ने विशेष सहयोग किए।