
मुंगेली (निप्र)। जिले में मई के प्रथम सप्ताह 1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस को श्रम पदाधिकारी के समन्वय से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम परिचर्चा, प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, कैंडल मार्च का आयोजन किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी ,ईआरओ, तहसीलदार एईआरओ, मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
द्वितीय सप्ताह 8 मई रेडक्रॉस दिवस को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुंगेली के समन्वय से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम परिचर्चा, प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, कैंडल मार्च एवं रैली आदि का आयोजन किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी ईआरओ, तहसीलदार, एईआरओ, मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। तृतीय सप्ताह को विकलांग मतदाताओं के लिए विशेष कार्यक्रम शिविर उप संचालक समाज कल्याण विभाग मुंगेली के सहयोग से चिन्हित स्थलों, आश्रमों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी ईआरओ, तहसीलदार (एईआरओ), मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया, चतुर्थ सप्ताह में वृद्ध मतदाताओं के लिए विशेष कार्यक्रम उप संचालक समाज कल्याण विभाग मुंगेली के सहयोग से चिन्हित स्थलों, आश्रमों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी ईआरओ, तहसीलदार एईआरओ, मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। 31 मई वर्ल्ड ऑन टोबाको डे को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुंगेली तथा उप संचालक समाज कल्याण विभाग मुंगेली के सहयोग से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम परिचर्चा, प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, कैंडल मार्च एवं रैली आदि का आयोजन किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी ईआरओ, तहसीलदार एईआरओ, मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जून के प्रथम सप्ताह 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस को वन मंडलाधिकारी मुंगेली के समन्वय से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम परिचर्चा, प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, कैंडल मार्च एवं रैली का आयोजन किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी ईआरओ, तहसीलदार एईआरओ, मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया, तृतीय एवं चतुर्थ सप्ताह को प्राचार्य अग्रणी डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र विज्ञान महाविद्यालय के माध्यम से महाविद्यालयीन प्रतियोगिताएं वाद-विवाद, रंगोली, चित्रकला, नाटक महिलाएं एवं लोकतंत्र, युवाओं का लोकतंत्र में योगदान एवं मतदान का महत्व का आयोजन किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी ईआरओ, तहसीलदार एईआरओ, मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।