पूर्णाहुति के साथ नौ दिवसीय यज्ञ का हुआ समापन
गायत्री शक्तिपीठ पेंड्रा में रामनवमी के अवसर पर नौ दिवसीय यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में परिवार के लोग उपस्थित रहे।
By Yogeshwar Sharma
Edited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 12:20:09 AM (IST)
Updated Date: Sat, 20 Apr 2024 12:20:09 AM (IST)
HighLights
- नवरात्र में नौ दिवसीय आराधना में जुटे श्रद्धालु
- गायत्री परिवार के कार्यक्रम में यज्ञ के महत्व की दी गई जानकारी
- गायत्री परिवार के द्वारा पंरपरानुसार यज्ञ कुंड में दी गई आहुतिया
नईदुनिया न्यूज, पेंड्रा : गायत्री शक्तिपीठ पेंड्रा में रामनवमी के अवसर पर नौ दिवसीय यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में परिवार के लोग उपस्थित रहे।
गायत्री परिवार के लोगों ने बताया कि चंदन के समीप उगे हुए झाड़ियां सुगंधित हो जाते हैं। दुष्टों की समीपता से दुर्गति, सज्जनों के सानिध्य से प्रगति की संभावना का साकार होना तय है। आचार्य श्रीराम शर्मा अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार के संस्थापक ने उक्त बात यज्ञ के दिव्य प्रभावों के संबंध में कही थी। भगवान श्रीराम का आशीर्वाद राम के नाम से नहीं मिलता है बल्कि श्रीराम के काम से मिलता है। इसी प्रकार अजर अमर, अविनाशी भगवान के प्रिय भक्त हनुमान लला महाराज के संबंध में कही गई है, वे निःस्वार्थ सेवा के प्रतीक भक्ति के सागर के लिए जाने जाते हैं। हनुमान को सबसे ज्यादा श्रीराम जी के कार्य प्रिय हैं। गायत्री मंत्र एकमात्र गुरु मंत्र है तथा वैज्ञानिकता के आधार पर सबसे शक्तिशाली मंत्र है।
सभी शक्तियों का केंद्र उदगम स्रोत पावर हाउस है। जहां से शक्तियों की प्राप्ति होती है। गायत्री शक्तिपीठ पेंड्रा में सामूहिक यज्ञ में मुख्य यजमान अशोक कुमार गुप्ता ,सीमा गुप्ता ,उर्मिला अग्रहरि, जमुना अग्रहरि, गीता सूर्यवानी ,विनोद साहू ,ओम गुप्ता ,प्रभा वैश्य, रिचा वैश्य,गीता गुप्ता, कमला साहू ,आशा साहू प्रेम केसरी, सुनंदा केसरी, माया, श्रेया द्विवेदी, वेदांश वैश्य, सोनू , वीणा वैश्य, गोमती वैश्य, पीहू मानिकपुरी, रिंकी लक्ष्यकार, संजय गुप्ता,पंछी मानिकपुरी के सहयोग से कार्यक्रम पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। यज्ञ का संचालन अध्यक्ष एलएन वैश्य के सानिध्य में किया गया।