Mungeli News : देश में महंगाई चरम पर लोग परेशान : श्रीनिवास
Mungeli News : मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोदवाबानी में युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत रात्रे एवं जिला महासचिव अजय साहू ने भारत जोड़ो भरोसे ...और पढ़ें
By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sat, 07 Oct 2023 12:51:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Oct 2023 12:51:00 AM (IST)

Mungeli News : मुंगेली(नईदुनिया न्यूज)। मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोदवाबानी में युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत रात्रे एवं जिला महासचिव अजय साहू ने "भारत जोड़ो भरोसे की यात्रा निकाली। इसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी संबोधित करते हुए कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग करने की बात कही।
उन्होंने महंगाई के कारण लोगों को परेशान होने की बात कही। इसके बाद भारत जोड़ो भरोसा यात्रा में पैदल चलकर ग्रामवासियों से मुलाकात किया।इस दौरान युकां के महासचिव पूर्णचंद कोको पाढ़ी, कांग्रेस प्रभारी डा़ पलक वर्मा, सह प्रभारी प्रियंका किन्नल पटेल, राष्ट्रीय सचिव मिलिंद गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी सहित मुंगेली के जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे । युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने सभा में केंद्र की सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार और प्रधानमंत्री के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि महंगाई चरम पर है। देश के प्रधानमंत्री सिर्फ जुमला ही बोलते हैं।
बीजेपी और आरएसएस के नेता सिर्फ झूठ, फरेब की राजनीति करते हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ में फिर से आने वाले चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनाने की भरोसा दिलाया। इस दौरान मुंगेली विधानसभा के अध्यक्ष मंजीत रात्रे ने राज्य सरकार की योजनाओं को बताते हुए प्रदेश में विकास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार ने गांव , गरीब और जरूरतंदों का ख्याल रखा परिणाम स्वरूप गांव गांव में विकास कार्य हुए हैं। सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थत रहे।