यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पीएम जनमन शिविर का लोगों ने उठाए लाभ
शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने और उनके विकास के लिए विकासखंड लोरमी के ग्राम खुड़िया में मेगा शिविर आयोजित किया गया।
By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 11:53:18 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jan 2024 11:53:18 PM (IST)

मुंगेली(नईदुनिया न्यूज)। पीएम जनमन योजना अंतर्गत विशेष रूप पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासी परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने और उनके विकास के लिए विकासखंड लोरमी के ग्राम खुड़िया में मेगा शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई और लोगों को पात्रतानुसार लाभान्वित किया गया।
शिविर का लाभ लेने पहुंचे खुड़िया के ग्रामीणजन ने बताया कि शिविर में उन्होंने लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन जमा करने के कुछ देर बाद उन्हें प्रक्रियानुरूप लर्निंग लाइसेंस प्राप्त हो गया है। इसी तरह बहाउड के बैगा आदिवासी युवा ने कहा कि आज के समय में नौकरी मिलना बहुत मुश्किल है। पीएम जनमन शिविर में उन्हें अतिथि शिक्षक के रूप नियुक्त किया गया है। इससे वे काफी खुश है। सत्यम गोस्वामी ने कहा कि शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना की। वनांचल ग्राम कीजागेश्वरी ने बताया कि उन्हें अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र मिला है।
इससे उनका और उनके परिवार का भविष्य उज्ज्वल होगा। सुरही के दीपमणि बैगा ने कहा अतिथि शिक्षक के नौकरी से उनके परिवार को बेहतर जीवनयापन में सहारा मिलेगा। माचा महुआ की बैगा आदिवासी महिला ने बताया कि इस तरह के शिविर में पहली बार पहुंची है, सामाजिक पेंशन और आवास के लिए आवेदन दी हूं, शिविर में पहुंचकर अच्छा लगा। हेमराज बैगा ने बताया कि उनक कच्चा आवास है, पक्का आवास के लिए आवेदन दिया है। दिव्यांग जमुना प्रसाद ने बताया कि मोटर साइकिल दुर्घटना में उनका एक पैर कट गया था, वे शिविर में दिव्यांगता परीक्षण और माप के लिए पहुंचा है। महेंद्र गोस्वामी ने बताया कि उन्हें कृत्रिम उपकरण के तहत हाथ का माप दिलाने पहुंचे है, हाथ बन जाने से कार्य करने में आसानी होगी। इसी तरह अन्य हितग्राहियों ने योजनाओं से मिले लाभ के बारे में बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार ज्ञापित किया।