गौरेला(नईदुनिया न्यूज)। वीरांगना रानी दुर्गावती का 457 वां बलिदान दिवस रानी दुर्गावती तिराहा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने उनकी बलिदान को याद करते हुए उनकी प्रेरणा लेने की बात कही।
मुख्य अतिथि डा. उर्मिला मार्को ने अपने संबोधन में समाज को एक रहकर अपने हक व अधिकार के लिए लड़ने एवं रानी दुर्गावती के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की। समाज के अध्यक्ष संतकुमार नेताम ने कहा आदिवासी क्षेत्र में पांचवी अनुसूची सिर्फ कागजों में लागू है जमीनी स्तर पर इसका पालन नहीं हो रहा है। कार्यक्रम में बलराम सिंह उरांव ने पेसा कानून, पांचवी एवं छठवीं अनुसूची के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा. अर्चना पोर्ते ने रानी दुर्गावती की जीवनी की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को उपेंद्र बहादुर सिंह, रामकुंवर सेंद्राम, नारायण पैकरा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष दशरथ सिंह मार्को एवं आभार यशवंत आर्मो ने किया। कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के ललितराम धुर्वे, शंकरसिंह कंवर, कुबेर सर्राती, लालसिंह मरावी, प्रहलाद पेंद्रो, तुलसी पेंद्रो, अशोक पेंद्रो, प्रणव मरपधाी, दानी धुर्वे, कमेश्वर मरावी, विजय पोर्ते, हेमलता मार्को, केकती पोर्ते, लक्ष्मी पेंद्रो, उमेश कश्यप, भूपेन्द्र ओट्टी, लालजी यादव, दयाचंद पोर्ते, दिलीप विश्कर्मा, रितिकेश मार्को, शोभ सिंह मार्को, लालता खुुसरो, अन्य उपस्थित थे।