मुंगेली(नईदुनिय न्यूज)। नगर के विभिन्न स्थानों में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का रविवार की रात में विसर्जन किया गया। देर रात तक विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान आकर्षक झांकी को शील्ड एवं नगद देकर पुरस्कृत किया गया।
सभी प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान सुरीघाट एवं रामगढ़ में किया गया। नगर की दुर्गा प्रतिमाओं को मंडी परिसर में एकत्रित होकर एक साथ झांकी के रूप में निकाली गई। इन झांकियों का शहर के प्रमुख स्थानों पर स्वागत कर शील्ड एवं नगद पुरस्कार देकर समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
नगर में आकर्षक झांकियों का पड़ाव चौक पहुंचने पर सत्यपाल परिवार एवं स्टार ऑफ टूमारो, बलानी चौक पर सारथीपारा दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा, मलाई घाट पर सर्वसिद्धि दुर्गा उत्सव समिति द्वारा, पुराना बस स्टैंड परशुराम चौक पर सर्व प्रथम मेरी आवाज क्लब की तरफ से संस्थापक संदीप तिवारी, अध्यक्ष संजय जायसवाल एवं टीम द्वारा सभी दुर्गा प्रतिमाओं का शील्ड एवं नगद पुस्कार से सम्मानित किया गया।
वहीं पुराना बस स्टैंड में आगर स्पोर्टस क्लब, युवक कांग्रेस, विश्व हिंदू परिषद, नगर पालिका के कांग्रेस पार्षदों के द्वारा, देव प्रपर्टी डीलिंग के हेमेंद्र गोस्वामी के द्वारा सम्मान किया गया। वहीं करणी सेना, यदुवंशी सेना, डेफोडिल्स एवं दाऊपारा चौक में वाधवा परिवार द्वारा सम्मान किया गया। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही। एसपी सहित सभी अधिकारी एवं पुलिस के जवान व्यवस्था संभालते रहें।
गाजे बाजे के साथ निकाली गई झांकी
तखतपुर(नईदुनिया न्यूज)। हिंदू एकता मंच के तत्वावधान में पांचवे वर्ष मां दुर्गा की झांकी निकाली गई। बालक हाई स्कूल से गाजे बाजे व धूमाल के साथ निकली झांकी को देखने के लिए श्रद्घालु पहुंचे। नगर में जगह-जगह झांकियों व दुर्गा उत्सव समितियांका सम्मान व स्वागत किया गया।
दुकालू राम का रोड शोः दुर्गा झांकी में शिव शक्ति दुर्गा समिति द्वारा झांकी में छत्तीसगढ़ के गायक दुकालू राम यादव का झांकी में रोड शो रखा गया था। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।
संसदीय सचिव ने की स्वागतः संसदीय सचिव व विधायक रश्मि सिंह ठाकुर ने झांकी का स्वागत व सम्मान की। इस अवसर पर आशीष सिंह ठाकुर पूूरी रात उपस्थित रहकर समिति के सदस्यों का उत्साह वर्धन करते रहे। इस अवसर पर जिपं सदस्य जितेंद्र पांडेय, नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बालासिंह ठाकुर, मोहित राजपूत, चंद्रप्रकाश देवांगन, सुनील जांगड़े, बिहारी देवांगन, यावेंद्र सिंह, मोंटू मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे। झांकी का स्वागत युवा तरूणाई, गोल्डन ब्वॉय, हिंदू एकता मंच, व्यापारी संघ, हिंदू युवा मंच सहित जगज-जगह लोगों ने स्वागत किया तथा समिति के सदस्यों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में अंकित अग्रवाल, प्रमोद ठाकुर, आयुष सिंह ठाकुर, श्ुाभम पांडेय, संदीप साहू, दिनेश पांडेय, मोहित राजपूत, गजेंद्र गुप्ता, सुमित सचदेव, राज साहू, प्रकाश दुबे, कान्हा पाठक, सूजल मिरी अन्य उपस्थित रहे।