जनपद पंचायत में समान्य सभा की बैठक में सड़क का उठा मुद्दा
उन्होंने अधिकारियों को निरीक्षण कर ठेकेदार से निर्माण कराने की बात कही। ...और पढ़ें
By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sat, 08 Jul 2023 12:34:19 AM (IST)Updated Date: Sat, 08 Jul 2023 12:34:19 AM (IST)

तखतपुर(नईदुनिया न्यूज)। जनपद पंचायत में समान्य सभा की बैठक में पीडब्ल्यूडी एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क निर्माण की बदहाली पर सदस्य जमकर भड़के। उन्होंने अधिकारियों को निरीक्षण कर ठेकेदार से निर्माण कराने की बात कही।
जनपद अध्यक्ष राजेश्वरी कौशिक ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए पालन प्रतिवेदन के संबंध के जानकारी दी। इसके बाद विभागवार उपस्थित अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें शिक्षा विभाग के जानकारी दिए जाने के बाद सदस्यों ने स्कूलों में बदहाल शौचालयों का मुद्दा उठाया। जनपद सदस्य रवि सोनी ने कहा कि विकासखंड के सभी स्कूलों में शौचालय की हालत खराब है। स्कूलों में सफाई कर्मचारी नियुक्त है परन्तु शौचालयों की सफाई नहीं की जाती है इसके कारण बच्चे और शिक्षक उपयोग नहीं कर पाते हैं। स्कूल में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए बड़ी समस्या बनकर रह गई है। वहीं अधिकारी किसी प्रकार का ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जनपद सदस्यों ने सरकारी स्कूलों में शिक्षको की मनचाही उपस्थिति को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलो में शिक्षक मनचाही उपस्थित दर्ज कराते हैं। नियमित उपस्थिति नहीं होने कराने के कारण ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का स्तर गिर रहा है। जनप्रतिनिधियों के द्वारा जब भी किसी स्कूल का निरीक्षण किया गया है वहां एक ना एक शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं इसकी जानकारी भी विकासखंड कार्यालय को दी गई परन्तु उक्त शिक्षकों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों के संरक्षण के कारण स्कूलों में उनकी मनमानी चल रही है। इसी प्रकार जनपद सदस्यों ने करीब 22 स्कूलों में एकल शिक्षक होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस पर बीईओ के द्वारा आसपास से अन्य शिक्षक उक्त स्कूलों मे अटैच करने का अश्वासन दिया गया।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत निर्मित बोड़सरा से खरकेना पहुंच मार्ग के संबंध में जनपद सदस्य योगेश साहू ने सड़क निर्माण पर सवाल उठाया कि निर्माण कार्य में ठेकेदार जमकर मनमानी कर रहा है। मामले में अधिकारियों की मौन स्वीकृति है। इसके कारण ठेकेदार द्वारा उक्त सड़क निर्माण में ना तो प्रस्तावित पुलिया निर्माण किया गया और ना ही साइड शोल्डर का निर्माण किया गया है। इससे जहां बरसात में ग्रामीणों को परेशानी है तो वहीं साइड शोल्डर नहीं बनने के कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। जनपद सदस्य मथुरा सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत वर्ष भर पूर्व बहतराई-दबेना मार्ग के संबंध में अधिकारियों को बताया कि एक वर्ष भी नहीं हुआ है और पूरी तरह से उखड़ गया है। इस पर मुख्यमंत्री सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क की निरीक्षण कर ठेकेदार से मरम्मत कराने की बात कही।
इसी प्रकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा क्षेत्र में चल रहे नल जल योजनाओं की जानकारी दी गई। वन विभाग के अधिकारी द्वारा निजी भूमि पर पौधारोपण की जानकारी दी गई। पशु विभाग के अधिकारी के द्वारा दुधारू पशुओं पर दिये जाने वाले अनुदान के संबंध में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने वर्षाकाल में बीमारियों एवं उसके रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष दिव्या मिश्रा, सीईओ हिमांशु गुप्ता, जनपद सदस्य शिवेन्द्र कौशिक,भोलू सिंगरौल, विनोद यादव, प्रकाश पाटले, रामकुमार पटेल, हीरा सिंह, अशोक साहू, लाला कौशिक, नरेन्द्र कश्यप, परमानंद बघेल, राजेन्द्र खाण्डेय , सुभाष बंजारे, अजय यादव ,शेखर पोर्ते, परदेशी ध्रुव, पुरूषोत्तम नेताम, सूरज पटेल सहित अधिकारी उपस्थित रहे।