हाउसिंग बोर्ड कालोनी की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की महिलाओं ने पाम गार्डन में सावन उत्सव मनाया। रंभा अटल काशी के नेतृत्व में आयोजित उत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग ली।
By Yogeshwar Sharma
Edited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Fri, 11 Aug 2023 12:23:20 AM (IST)
Updated Date: Fri, 11 Aug 2023 12:23:20 AM (IST)

पेंड्रा(नईदुनिया न्यूज)। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की महिलाओं ने पाम गार्डन में सावन उत्सव मनाया। रंभा अटल काशी के नेतृत्व में आयोजित उत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग ली।
कालोनी की कांति चंद्राकर, प्रतिक्षा खूंटे, राजकुमारी मार्को, नेहा सोनवानी तथा बूटन एवं नीलम चंद्राकर ने हरी साड़ी और हरी चूड़ी पहनकर हर्षोल्लास के साथ सावन उत्सव मनाया और प्रकृति को हरा भरा रखने का संदेश दिया। उन्होंने सामूहिक रूप से पौधारोपण भी किया और अपने जन्मदिन पर एक-एक पौधा लगाने का संकल्प भी ली। स्पर्धा के अंत में प्रतिक्षा खूंटे को सावन सुंदरी की उपाधि दी गई।
गुप्ता समाज की महिलएं सावन उत्सव मनाई
गुड़ी। गुप्ता समाज की महिला मंडल के सदस्यों ने सावन उत्सव में भाग ली। सुहागिन पूजा की। इसमें पूजा गुप्ता, मधु गुप्ता, दीपा गुप्ता, सरिता गुप्ता, पारुल गुप्ता, अर्चना गुप्ता, सिम्मी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं शामिल रहीं।
आदिवासियों ने संस्कृति को संजोने का किया है कार्य: लेखनी
मुंगेली।ग्राम पंचायत मुछेल में विश्व आदिवासी दिवस पर रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी चंद्राकर ने आदिवासियों की परंपरा को सराहा। उन्होंने कहा उन्होंने संस्कृति और परंपरा को संजोने का कार्य किया है।उन्होंने कहा उनका सौभाग्य है कि जनजाति बाहुल्य प्रदेश होने के कारण छत्तीसगढ़ को जनजातियों की प्राचीन कला और संस्कृति की अनमोल धरोहर विरासत में मिली है। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों की प्राचीनतम विरासत और संस्कृति को सहेजते हुए उनके विकास और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सभापति उर्मिला रमेश यादव, अशमनी, अशोक मरकाम सरपंच, प्यारेलाल मरकाम, रामवतार मरकाम, विनोद मरकाम, शिवराम मरावी, कार्तिक धुर्वे सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।