• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • नारायणपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीएसपी और रेलवे उपलब्ध कराएं रोजगार

दल्ली राजहरा रावघाट रेल परियोजना एवं रावघाट इस्पात परियोजना के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं समन्वय के लिए जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिका...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 26 Feb 2021 07:11:12 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Feb 2021 07:11:12 AM (IST)
बीएसपी और रेलवे उपलब्ध कराएं रोजगार

नारायणपुर (नईदुनिया न्यूज)। दल्ली राजहरा रावघाट रेल परियोजना एवं रावघाट इस्पात परियोजना के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं समन्वय के लिए जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक बस्तर कमिश्नर जीआर चुरेंद्र ने ली। बैठक में आईजी पी सुंदरराजन, कलेक्टर कांकेर चंदन कुमार, कलेक्टर नारायणपुर धर्मेश कुमार साहू, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज विनीत खन्ना, एसपी कांकेर एमआर अहीरे, एसपी मोहित गर्ग, महाप्रबंधक रावघाट परियोजना, बीएसपी भिलाई जयप्रकाश समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कमिश्नर चुरेंद्र ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट एवं रेल्वे आपस में समन्वय कर लोगों को रोजगार उपलब्ध करायें, ताकि क्षेत्र में विश्वास का वातावरण बना रहे। वन विभाग के अधिकारी आवश्यक अनुमति लेकर वन कटाई का कार्य तत्काल शुरू करें, इस कार्य में विलंब न हो। आईजी सुंदरराजन ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण यहां कार्य करने में चुनौती ज्यादा है। इसलिए अधिकारी कार्य आरंभ करने के पूर्व संबंधित क्षेत्र के सुरक्षा बल को इसकी जानकारी अवश्य देवें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मुहैय्या करायी जा सके।

कांकेर कलेक्टर ने रोजगार देने पर दिया जोर

कलेक्टर कांकेर चंदन कुमार ने बताया कि दल्ली राजहरा रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन परियोजना में आने वाली कांकेर जिले के 27 गांवों की 193.31 हेक्टेयर निजी भूमि का दो चरणों में अधिग्रहण किया गया है, शेष की कार्यवाही की जा रही है। कांकेर जिले के पूर्व वनमंडल क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वन भूमि का हस्तांतरण किया जा चुका है। शेष भूमि के हस्तांतरण की कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर चंदन कुमार ने परियोजना में प्रभावित परिवारों को रोजगार देने पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रभावित 502 परिवारों के एक-एक सदस्यों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रेल्वे को भेजा गया है, जिसमें से 133 परिवार के सदस्यों को भिलाई इस्पात संयंत्र के द्वारा तथा 369 परिवार के सदस्यों को रेल्वे द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जाना है। रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में विलंब होने पर कमिश्नर चुरेंद्र ने तत्काल रोजगार उपलब्ध कराने संबंधी कार्यवाही करने के निर्देश बीएसपी एवं रेलवे के अधिकारियों को दिये।