• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • नारायणपुर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मृत्यु भोज में परोसे जाने वाले मांस पर बवाल, गोवंश हत्या का खुलासा; मुख्य आरोपी ने परंपरा का हवाला दिया

नारायणपुर के मरकाबेडा गांव में मृत्यु भोज के दौरान गोवंश हत्या का मामला सामने आया है।

By Anup SrivastavaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 24 Apr 2026 11:19:27 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Apr 2026 11:19:27 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मृत्यु भोज में परोसे जाने वाले मांस पर बवाल, गोवंश हत्या का खुलासा; मुख्य आरोपी ने परंपरा का हवाला दिया
नारायणपुर जिले के मरकाबेडा गांव में घटना स्थल पर मौजूद लोग।

HighLights

  1. पुलिस छापे में मांस और अवशेष बरामद
  2. आरोपी ने परंपरा का हवाला देकर स्वीकारा
  3. दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज किया गया

नईदुनिया न्यूज, नारायणपुर: जिले के मरकाबेडा गांव में आयोजित एक मृत्यु भोज के दौरान गोवंश की हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक परिवार द्वारा आयोजित सामूहिक भोज में कथित रूप से गोवंश का मांस परोसने की तैयारी की जा रही थी।

सूचना पर पुलिस का छापा

घटना की सूचना मिलते ही गौ रक्षा दल ने पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान स्थल से मांस, सींग सहित गोवंश के अवशेष बरामद किए गए, जिससे मामले की पुष्टि हुई।


आरोपित का बयान और परंपरा का हवाला

प्रारंभिक पूछताछ में मुख्य आरोपित रामलाल वड्डे ने बताया कि उसके पास दो बैल थे। एक बैल की पहले प्राकृतिक मृत्यु हो चुकी थी, जबकि दूसरे को उसने स्वयं मारकर भोज में उपयोग किया। उसने इसे स्थानीय परंपरा से जुड़ा बताते हुए कहा कि मृतक के नाम पर पत्थर स्थापित करने से पहले सामूहिक भोज आयोजित किया जाता है।

दो आरोपी गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई जारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए रामलाल वड्डे और शोभी वड्डे को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।