• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • नारायणपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Narayanpur News: नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार देर शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों ने इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया।

By Deepak KumarEdited By: Deepak Kumar
Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 07:26:16 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Feb 2024 07:28:37 PM (IST)
Narayanpur News: नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद
नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़। - फाइल फोटो

नईदुनिया न्यूज, नारायणपुर: Narayanpur Naxal News छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार देर शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों ने इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। साथ ही मौके से एक 12 बोर बंदूक व एक भरमार हथियार बरामद किया है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ ओरछा थाना क्षेत्र के गोमागाल के जंगलों में हुई है। जवानों को नेलनार एरिया कमेटी के सचिव अरब ऊर्फ कमलेश, एलओएस कमांडर सोमडू, माड़ डिविजन सप्लाई इंचार्ज सपना व सन्नू सहित कई नक्सलियों के उपस्थिति की जानकारी मिली थी।

#WATCH छत्तीसगढ़: SP नारायणपुर पुष्कर शर्मा ने कहा, "...ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोमागल गांव के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई...मुठभेड़ के बाद 2 अज्ञात नक्सलियों का शव बरामद किया गया है...हथियार भी बरामद किए गए हैं...शवों की शिनाख्त की जा रही है..." (03.02) pic.twitter.com/triQ4FLJPi

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2024


इसके बाद डीआरजी व बस्तर फाइटर के जवान सर्चिंग अभियान पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। दोनों की पहचान नहीं हुई है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दी गई है।

टेकलगुड़ा हमले में दो महिला नक्सली ढेर

इधर बीते मंगलवार को सुकमा जिले के टेकलगुड़ा में हुए पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गई। इस बात की पुष्टि खुद नक्सलियों ने की है। नक्सल संगठन की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञिप्त में उन्होंने दो महिला नक्सली लीडर के मारे जाने की बात स्वीकार की है। जिसमें एक कंपनी 2 की कमांडर थी। वहीं नक्सलियों ने हमले में जवानों के सामग्री को भी दिखाया है।