• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • नारायणपुर

नारायणपुर के आर्ट स्टूडियो से लकड़ी की 12 कलाकृतियां चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस ने एक आर्ट स्टूडियो से लकड़ी की बेशकीमती मूर्तियां और मोबाइल चोरी करने के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने को...और पढ़ें

By Anup SrivastavaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 10:00:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 10:01:54 PM (IST)
नारायणपुर के आर्ट स्टूडियो से लकड़ी की 12 कलाकृतियां चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्त में चाेरी का आरोपी व बरामद कलाकृतियां। - पुलिस

HighLights

  1. आर्ट स्टूडियो से लकड़ी की मूर्तियां हुई थीं चोरी
  2. कोंडागांव निवासी आरोपी मनोज विश्वकर्मा गिरफ्तार
  3. पुलिस ने 12 बेशकीमती मूर्तियां की बरामद

नईदुनिया न्यूज, नारायणपुर। जिले के एक आर्ट स्टूडियो से लकड़ी की बेशकीमती मूर्तियों और मोबाइल चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कोंडागांव निवासी आरोपी मनोज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई 12 लकड़ी की मूर्तियां बरामद की हैं। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार 28 अगस्त 2026 को ग्राम गढ़बेंगाल निवासी पंडी राम मंडावी ने नारायणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर आर्ट स्टूडियो से मोबाइल और 17 लकड़ी की मूर्तियां चोरी कर ले गए हैं। चोरी गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई थी। शिकायत पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।


मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर नहरपारा, कोंडागांव निवासी 30 वर्षीय मनोज विश्वकर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर 12 मूर्तियां बरामद की गईं।

एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी को 15 सितंबर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। चोरी में शामिल बताए जा रहे अनिल चंद्राकर की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।