• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • नारायणपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नारायणपुर में नक्‍सलियों ने एक और भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, एक साल में चार से अधिक बीजेपी नेताओं की हो चुकी है हत्‍या

Naxalites Killed BJP Leader in Narayanpur: नक्‍सल प्रभावित नारायणपुर जिले में एक और भाजपा नेता की हत्‍या की खबर सामने आ रही है। बस्‍तर में नक्‍सलियों ...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 09 Dec 2023 12:39:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 Dec 2023 12:45:10 PM (IST)
नारायणपुर में नक्‍सलियों ने एक और भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, एक साल में चार से अधिक बीजेपी नेताओं की हो चुकी है हत्‍या

नारायणपुर। Naxal Attack in Narayanpur: छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बस्‍तर संभाग में भाजपा नेताओं के टारगेट किलिंग का मामला थम नहीं रहा है। नक्‍सल प्रभावित नारायणपुर जिले में एक और भाजपा नेता की हत्‍या की खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार नक्‍सलियों ने छोटेडोंगर मुंडाटिकरा में भाजपा नेता कोमल मांझी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। बतादें कि इससे पहले बस्‍तर में नक्‍सलियों ने एक साल में चार से अधिक भाजपा नेताओं की हत्‍या कर चुके हैं।

दरअसल, यह मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर के छोटेडोंगर मुंडाटिकरा में नक्‍सलियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता जब शीतला मंदिर में पूजा करने गए थे, इसी दौरान नक्‍सलियों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर भाजपा नेता कोमल मांझी को मौत के घाट उतार दिया है।


नक्सलियों ने भाजपा नेता कोमल मांझी को आमदई माइंस को लेकर पहले भी चेतावनी दी थी। बतादें कि इससे पहले छोटेडोंगर में नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या की थी।