• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • नारायणपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Naxalism: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी...नक्सलियों का हथियार सप्लायर पकड़ा, विस्फोटक सामान भी बरामद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों को भारी मात्रा में अवैध हथियार पहुंचाने वाला एक सप्लायर गिरफ्तार हुआ है। जिसके बाद से अवैध हथियार, क...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 10 Jun 2025 12:27:07 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Jun 2025 12:27:07 PM (IST)
Chhattisgarh Naxalism: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी...नक्सलियों का हथियार सप्लायर पकड़ा, विस्फोटक सामान भी बरामद
हथियार सप्लाई में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
  2. नक्सलियों का हथियार सप्लायर गिरफ्तार
  3. 5 साल से माओवादियों के संपर्क में आरोपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, नारायणपुर। नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुतुल मार्ग से सोमवार को पुलिस ने माओवादियों को हथियार और विस्फोटक सप्लायर को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार बखरूपारा निवासी प्रकाश सोनी पिता स्व. गौतम सोनी ( 27 वर्ष) के पास से एक कत्था रंग के स्कूटी में रखे तीन मीटर कॉर्डेक्स वायर, बिजली तार, स्कैनर (वाकी–टाकी), 20 नग राउंड, तीन डेटोनेटर बरामद किया गया है।

5 साल से सप्लाई कर रहा था हथियार

पूछताछ में आरोपित प्रकाश ने बताया कि वह विगत चार–पांच वर्षों से माओवादियों को बंदूक की गोली, विस्फोटक सामग्री व अन्य सामग्री अवैध रूप से खरीदकर सप्लाई कर रहा था। उसने कई माओवादियों के साथ अन्य शहरी नेटवर्क के नाम का राजफाश किया है।


अन्य राज्यों से जुड़े हैं नेटवर्क के तार

पुलिस का दावा है कि इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) बनाने में प्रयुक्त होने वाला यह सामान उसने माओवादियों को सप्लाई करने रखा था। प्रकाश से मिली सूचना पर पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार उसके तार कई अन्य राज्यों से जुड़े हुए हैं।