
रायगढ़। जिले में डायरिया के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने गढ़उमरिया व सारंगढ़ मामले में डायरिया के प्रकोप से बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए लोगों से सवाधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग सारंगढ़ व रायगढ़ की स्थिति सामान्य होने की बात कही जा रही है।
बारिश की शुरूआत के साथ ही जिले में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप फैलना शुरू हो गया है। बीते दिनों गढ़उमरिया के खैरडीपा में डायरिया के प्रकोप से पूरा मोहल्ला चपेट में आ गया था, जिसके कारण गांव के करीब दो दर्जन से अधिक लोगों का उपचार किया गया। डायरिया फैलने की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खैरडीपा में कैंप लगाकर पीड़ितों का उपचार किया। वहीं ज्यादा बीमार मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिसके बाद वहां की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। खैरडीपा के बाद अब सारंगढ़ क्षेत्र से भी डायरिया के मरीज सामने आने लगे हैं। सोमवार को सारंगढ़ के टांगरगांव में डायरिया से पीड़ित करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को सारंगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं टांगर गांव में डायरिया के फैलने की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टांगरगांव पहुंचकर आनन-पᆬानन में कैंप लगाया वहां की हालात पर भी काबू पाने की कोशिश कर रहा है। कैंप में डायरिया से पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। सारंगढ़ बीएमओ जेएन शुक्ला ने बताया कि टांगर गांव में डायरिया के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए गांव में कैंप लगाया गया है। वहां डॉक्टरों की टीम पीड़ितों के उपचार में जुटी है। सारंगढ़ क्षेत्र के टांगर, सालर, कपरतुंगा व जामपाली गांव को डायरिया क्षेत्र घोषित किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम इन गांवों पर नजर रखे हुए है। वहीं खैरडीपा में डायरिया से दो लोगों के मौत के मामले को स्वास्थ्य विभाग ने मानने से इनकार कर रहा है। वहीं दो लोगों के मौत के बाद खैरडीपा गांव में दहशत का माहौल है।
सभी बीएमओ एलर्ट
जिले में डायरिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी ब्लॉक मेडिकल आफिसर को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। साथ ही अपने मेडिकल टीम को प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी देने कहां गया है। वहीं सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में डायरिया की स्थिति निर्मित होने पर तुरंत संबंधित बीएमओ को सूचना देकर वहां कैंप लगाने का आदेश सीएमएचओ ने दिया है।
गांवों में दस्तक दे रही बीमारी
जिले के गांवों में धीरे-धीरे डायरिया फैलने लगा है। गढ़उमरिया के बाद सारंगढ़ क्षेत्र के करीब तीन से चार गांवों को डायरिया क्षेत्र घोषित किया गया है। साथ ही जिला अस्पताल में भी खैरडीपा के अलावा कोतरारोड क्षेत्र व रामखोंदरा गांव के एक-एक मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इसबात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर सहित जिले के गांवों में डायरिया का खतरा बना हुआ है।
सावधानी बरतने की सलाह
डायरिया के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को खानपान सहित अन्य मामलों में सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। वहीं मौसम के बदलते मिजाज के कारण होने वाली छोटी से छोटी बीमारी होने पर पास के अस्पताल या स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार कराने संबंधी सलाह स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही है।
सारंगढ़ व खैरडीपा में डायरिया अभी नियंत्रण में है। डायरिया के मरीज सामने आने पर उसका तुरंत उपचार करने संबंधी सभी बीएमओ को निर्देश किया गया है।
डॉ.हबेल उरांव
सीएमएचओ