• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने दो भाइयों के साथ मिलकर पति की हत्या के बाद तालाब में पᆬेंक दिया था शव

घरघोड़ा पुलिस दो साल पहले ग्राम नाकटाड बकचबा निवासी सुंरद मांझी (33)की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। शव थाना घरघोड़ा अंतर्गत ग्राम खोखरोआमा के तालाब में ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 27 Jul 2021 02:54:14 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Jul 2021 02:54:14 AM (IST)
अपने दो भाइयों के साथ मिलकर पति की हत्या के बाद तालाब में पᆬेंक दिया था शव

रायगढ़ (नईदुनिया प्रतिनिधि)। घरघोड़ा पुलिस दो साल पहले ग्राम नाकटाड बकचबा निवासी सुंरद मांझी (33)की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। शव थाना घरघोड़ा अंतर्गत ग्राम खोखरोआमा के तालाब में 27 अगस्त 2019 को मिला था । वारदात में शामिल मृतक की पत्नी, मृतक के दो साला को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना घरघोडा के मर्ग धारा की सूचनाकर्ता कुंवरमति पति सुंदर साय निवासी नाकटाड बकचबा थाना पुंजीपथरा खोखरोआमा थाना घरघोडा जिला रायगढ के द्वारा मृतक उसके पति सुंदर मांझी की तालाब में डूब कर फौत होने की सूचना 27 अगस्त 2019 को मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया । मर्ग जांच पर मृतक की मृत्यु डाक्टर द्वारा गला घोंटकर हत्या करना शर्ट पीएम रिपोर्ट देने पर थाना घरघोड़ा में धारा 302 ,201 भादवि अज्ञात आरोपी के विरूद्घ दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में लिया गया।


पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा अनसुलझे मामले की डायरी अवलोकन कर एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा एवं एसडीओपी धर्मजयगढ़ एएसपी सुशील कुमार नायक को महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सूक्ष्मता से विवेचना कराने के निर्देश दिये गये । जिस पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह को निर्देशित किया गया थाना प्रभारी घरघोड़ा द्वारा मृतक के पत्नि कुंवरमति से पुनः नये सिरे से पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा गोल मटोल कर वही बातें दोहराने लगी कि 25 अगस्त को मृतक अपने ममेरा साला धनाराम मांझी के साथ शराब पीने भेंगारी तरफ गया था । घरघोड;ा प्रभारी को जानकारी मिली कि मृतक को अंतिम बार नंद कुमार मांझी देखा है । नंद कुमार मांझी से पूछताछ करने पर बताया कि सुंदर मांझी (मृतक) एवं धनाराम को रास्ते में आते एवं लडते झगड़ते देखा था । नंद कुमार मांझी से मिली जानकारी पर संदेही कुंवरमति मांझी, अघन मांझी एवं धनाराम मांझी साकिन खोखरोआमा को हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर घटना का खुलासा हुआ जिसके अनुसार - घटना दिनांक के पूर्व कुंवरमती मांझी द्वारा अपने भाई अघन मांझी को मोटर साइकिल खरीदने 10 हजार रूपये दिए थे। 24 अगस्त को सुंदर मांझी अपने साला अघन कुमार से पैसा मांग करने पर दोनों के मध्य लडाई झगडा हुआ । सुंदर मांझी को अघन कुमार डण्डा से मारपीट कर मोटर साइकिल को वापस दे दिया कि सुंदर मांझी दूसरे दिन अपने पत्नि को पुराना मोटर साइकिल को नहीं लुंगा मेरा 10 हजार रुपये मांग कर लाओ कहकर पत्नी से लडाई झगडा किया। सुंदर मांझी एवं धनाराम दोनों शराब पीने भेंगारी तरफ चले गये वापस शाम करीब 5-6 बजे घर आने पर फिर सुंदर मांझी अपने पत्नी कुंवरमति से 10 हजार रुपये अघन मांझी से मांग कर लाओ कहकर विवाद कर लडाई झगडा करने लगा । पति-पत्नि के बीच लडाई झगडा होते देख धनाराम मांझी, सुंदर मांझी के दोनो पैर को पकडकर जमीन में गिरा दिया तब उसकी पत्नि कुंवरमति मांझी उसका गला दबा दी जिससे सुंरद मांझी फौत हो गया करीब रात्रि 9.00 बजे अघन मांझी घर आने पर कुंवरमति अपने भाई अघन मांझी को अपने घर बुलाकर बताई कि मोटरसाइकिल का पैसा मांगकर लाने परेशान कर लडाई झगडा कर रहा था कि धनाराम के साथ योजना बनाकर दोनो मिलकर गला को दबाकर हत्या कर दी। शव को छिपाना है कहने पर अघन मांझी एवं धनाराम के साथ मिलकर तीनो लाश का उठाकर रात्रि 11बजे बस्ती के बाहर तालाब में फेक कर उसके पहने कपडा को तालाब मेड में छोड़कर आ गये । आरोपियों के अपराध कबूलनामे के बाद आरोपियों मृतक के पत्नि कुंवरमति मांझी, साला अघन मांझी एवं ममेरा साला धनाराम मांझी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया । कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, सउनि चंदन सिंह नेताम, राजेश मिश्रा, आर- नंदू पैंकरा, विरेन्द्र भगत, नरेन्द्र भगत, मआर- सीमा लकडा, बबीता कुजूर का अहम भूमिका रही है।