• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

दिन में ग्राहकों को कहकर लौटाते थे 'ड्राई है पंप'; रात होते ही शुरू हो जाता था खेल,देर रात प्रशासनिक टीम ने की सील

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बढ़ती कीमतों के बीच ईंधन की कालाबाजारी का एक बड़ा मामला सामने आया है।

By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 19 May 2026 02:02:42 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 02:02:42 PM (IST)
दिन में ग्राहकों को कहकर लौटाते थे 'ड्राई है पंप'; रात होते ही शुरू हो जाता था खेल,देर रात प्रशासनिक टीम ने की सील

HighLights

  1. रायगढ़ के वंदना पेट्रोल पंप पर प्रशासन का आधी रात को छापा
  2. औचक छापामार कार्रवाई से वंदना पेट्रोल पंप मिली अनियमितता
  3. पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी पर रायगढ़ प्रशासन का बड़ा प्रहार शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायगढ़। पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमत और कमी के बीच जिला प्रशासन की टीम ने अनियमितताओं की शिकायत के मद्देनजर मंगलवार देर रात खरसिया स्थित वंदना पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं आवश्यक निर्देशों का पालन नहीं पाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को सील कर दिया।

वहीं निरीक्षण में संचालन और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों में अनियमितताएं सामने आने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। प्रशासनिक जांच में निर्देशों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता हितों और आमजन की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


यह कार्रवाई रायगढ़ एडीएम प्रवीण तिवारी, जिला खाद्य अधिकारी तथा खरसिया तहसीलदार की उपस्थिति में संपन्न हुई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा एवं संचालन संबंधी मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में संचालित पेट्रोल पंपों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिन में पेट्रोल पंप ड्राई होने की बात कहकर ग्राहको को लौटाया जा रहा था जबकि रात में पंप चालू कर बिक्री की जा रही थी, इसकी शिकायत मिलने पर रायगढ़ एसडीएम खरसिया स्थानीय फूड विभाग की टीम, राजस्व विभाग के साथ छापेमारी की गई है। वर्तमान में विस्तृत रिपोर्ट नही आई है, आने के बाद और स्थिति स्पष्ट होगी।

चितरंजन सिंह, खाद्य अधिकारी रायगढ़

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।