अनुजा की गायकी, आशीष के नृत्य और अजय की बांसुरी ने बांधा समां
रायगढ़। नईदुनिया न्यूज चक्रधर समारोह के दूसरी शाम की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रथम प्रस्तुति इंदौर की शास्त्रीय गायिका सुश्री अनुजा एवं चेतना द्वारा दी गई। सुश्री अनुजा को अपनी माताश्री से विरासत में खूबसूरत आवाज मिली और आज वे गायकी के उस शिखर को छूने की ओर अग्रसर है, जहां बहुत कम लोग पहुंच पाते हैं। दूसरी प्रस्तुति आशीष पिल्लई द्वारा दी गइ
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 24 Aug 2020 05:34:11 PM (IST)
Updated Date: Mon, 24 Aug 2020 05:34:11 PM (IST)
रायगढ़। नईदुनिया न्यूज
चक्रधर समारोह के दूसरी शाम की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
प्रथम प्रस्तुति इंदौर की शास्त्रीय गायिका सुश्री अनुजा एवं चेतना द्वारा दी गई। सुश्री अनुजा को अपनी माताश्री से विरासत में खूबसूरत आवाज मिली और आज वे गायकी के उस शिखर को छूने की ओर अग्रसर है, जहां बहुत कम लोग पहुंच पाते हैं। दूसरी प्रस्तुति आशीष पिल्लई द्वारा दी गई आशीष पिल्लई मात्र छह वर्ष की आयु से भरतनाट्यम की नृत्य शैली में निपुण है। वे बहुआयामी त्रिगुण नृत्य भरतनाट्यम, मोहिनीअट्टम एवं कथक नृत्य में पारंगत है। आज यह बहुआयामी कलाकार इस नृत्य शैली का भारतीय प्रतिनिधि स्वरूप बन चुके है। तीन-तीन नृत्य शैलियों के पावन संगम से भरे आशीष पिल्लई का नृत्य बेहद ही आकर्षण का केंद्र रहा है।
डिजिटल चक्रधर समारोह की दूसरी शाम का समापन एवं तीसरी प्रस्तुति भारत गौरव से सम्मानित अजय प्रसन्ना के बांसुरी वादन से हुआ। अजय भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे बड़े फ्यूजन संगीत एल्बम के लिए गोल्डन अवार्ड विजेता रहे हैं।