रायगढ़( नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 64 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। लिस्ट में 3 सांसदों को टिकट दी गई है। जिसमे रायगढ लोकसभा से गोमती साय को पत्थलगांव विधानसभा से रेणुका सिंह भरतपुर - सोनहत सीट से टिकट दी गई है। वहीं सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि इसी सूची में प्रदेश के बहुचर्चित सीट में रायगढ़ विधानसभा में भाजपा नेता पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया हैं।
गौरतलब हो कि सोमवार से आचार संहिता लग चुका हैं। जिसमे छत्तीसगढ़ में दो चरणों मे नंवबर माह में विधानसभा का चुनाव होना है। रायगढ़ विधानसभा अनारक्षित सीट है। यह वह सीट जहां छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद जनता जनार्दन हर बार नए प्रत्याशी को मौका देते आई है। वर्तमान में यह सीट कांग्रेस के कब्जे में जिसमे प्रकाश नायक विधायक है। जिले में यह सबसे चर्चित सीट के तौर रायगढ़ विधानसभा ही आता है। जिस पर प्रदेश के साथ साथ देश भर के राजनीतिक सूरमाओं का नजर बना था
क्योंकि भाजपा ने पूर्व आईएएस ओपी चौधरी पूर्व में यानी गत विधानसभा चुनाव में खरसिया विधानसभा से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन इस बार परिस्थितियों में बदलाव हुआ। और भाजपा नेता ने इस सीट से चुनाव लड़ने की मंशा रायगढ़ से जताया ततपश्चात पार्टी ने भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया गया। देखा जाए यह सीट अनारक्षित (सामान्य) वर्ग के लिए है। वही भाजपा ने जातिगत जनसख्या ओबीसी वर्ग की बाहुलता के हिसाब से मतदाता को साधने के लिए बड़ा दांव लगाया हैं।
हर पंचवर्षीय में जनता का मूड बदलाव में बदलता है नेता
रायगढ़ विधानसभा में छत्तीसगढ़ गठन के बाद से यहां कोई भी प्रत्याशी जीतकर दोबारा जनता के बीच नही आया हैं। जिसमे देखा जाए तो राज्य गठन के बाद भाजपा से विजय अग्रवाल विधायक बने, उसके उपरांत कांग्रेस से पूर्व सिंचाई मंत्री स्व शक्राजीत नायक ने जीतकर आए, इसके बाद रोशन लाल अग्रवाल के उन्हें हराये, वर्तमान मे रोशन लाल को मात देते हुए कांग्रेस से विधायक प्रकाश नायक है। फिलहाल इस सीट का अंक गणित में जनता हर बार जनता मुड़ बदलते हुए नेता भी बदलाव कर रहे है।
सारंगढ से नए उम्मीदवार शिवकुमारी, लैलूंगा में सुनीति पर फिर भरोसा
भाजपा द्वारा जारी सूची में इस बार सारंगढ से नए उम्मीदवार के रूप में शिवकुमारी को मौका दिए है। शिवकुमारी पूर्व में भाजपा से जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी है। इसी तरह लैलूंगा से भाजपा कद्द्वार नेता पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया की धर्मपत्नी सुनीति राठिया को उम्मीदवार बनाया गया। सुनीति को यह सीट से दोबारा मौका दिया गया है। जिसमे भाजपा शासन में उन्हें संसदीय सचिव भी बनाया था।