नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़: “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई औरा कार तथा 8 मोबाइल जप्त किया गया है आरोपितों से 61 लाख 53 हजार से अधिक रुपए की संपत्ति जप्त की गई है ।
लैलूंगा पुलिस द्वारा गांजा तस्करों के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश करने में मिली सफलता का आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा पर्दाफाश करते हुए मीडिया से जानकारी साझा की गई। जानकारी के मुताबिक तीन सितंबर को लैलूंगा पुलिस को सूचना मिली कि एक काले कलर की टाटा सफारी क्रमांक यूपी 70 डी एफ 0050 में भारी मात्रा में गांजा बिक्री हेतु जमुना के रास्ते उड़ीसा की ओर से होकर लैलूंगा-पत्थलगांव होकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रही है।
थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा एसएसपी शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी को अवगत कराया गया। एसडीओपी सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर लैलूंगा पुलिस की टीम तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपितों की घेराबंदी में लग गई ।
ग्राम कमरगा में नाकाबंदी के दौरान जमुना की ओर से एक तेज रफ्तार एक काले रंग का सफारी कार आ रही थी जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया टाटा सफारी के चालक ने पुलिस के प्राइवेट वाहन सीजी 13 ए एम 0302 को साइड से ठोकर मारते हुए तेजी से पाकरगांव लैलूंगा की और भागने लगा।
पुलिस टीम वाहन का पीछा करते हुए ग्राम मोतीपुर के पास पहुंची, जहां एक स्कूटी ओडी 12 एच 6460 का चालक टाटा सफारी के आगे पायलेटिंग कर रहा था, पुलिस को देख दोनों वाहन छोड़ भागने लगे । ततपश्चात पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। स्कूटी चालक ने अपना नाम गगन कुमार चौधरी निवासी गोंडा अलीगढ़ी, उत्तर प्रदेश तथा टाटा सफारी का चालक अनिल कुमार चौधरी गोंडा अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया।
पूछताछ पर जानकारी मिली कि 6 और गांजा तस्कर इनके साथ ओड़िशा से निकले थे जो 02 हुंडई औरा कार में इनके आगे-आगे, इन्हें पायलेटिंग करते जा रहे थे । मुख्य मार्ग में दोनों हुंडई औरा कार को जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की थाना सरिया पुलिस ने कंचनपुर बैरियर और बरगढ़ जाने वाले रास्ते पर संदेह के आधार पर पकड़ा ।
पकड़े जाने से पहले आरोपितों ने पीछे टाटा सफारी के चालक अनिल चौधरी को भागने बोले जो वापस कार मोड़ कर जमुना के रास्ते पत्थलगांव जा रहा था किन्तु लैलूंगा पुलिस की नाकेबंदी में पकड़ा गया। इस तरह दोनों जिलों की संयुक्त कार्यवाही में 8 गांजा तस्करों को पकड़े गया हैं । आरोपितों पर थाना लैलूंगा में 20 बी, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
ओड़िशा पासिंग स्कूटी से सिंडिकेट में संलिप्त दो लोग कर रहे थे निगरानी
ओड़िशा से उत्तर प्रदेश तस्करी करते हुए गांजा ले जाने वाले आरोपितों सुंयोजित तरीके से पुलिस को चकमा देने के लिए कई तरह से योजना बनाएं थे। जिसमे पुलिस के बताए अनुसार गांजा तस्करी किस खेल में बार्डर पार करने के बाद पुलिस की नजर से बचने के लिए ओड़िसा पासिंग पाटिल स्कूटी से वाहनों के आगे दो लोग सड़क का मुआयना तथा निगरानी करते हुए चल रहे थे मानो एक तरह से पुलिस और वीआईपी कल्चर में पायलटिंग वाहन की तरह यह कार्य कर रहे थे।
लेकिन पुलिस की सहायता थे दोनों के संदेश गतिविधियां नजर आई ऐसे में इन्हें पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के सरिया में कंचनपुर में भी 6 पकड़े गए संयुक्त पुलिस टीम ने सरिया क्षेत्र में पकड़े गये हुंडई कार (औरा) यूपी 70 आर टी 1067 में संदेही - संदीप सिंह, ललित पाल, शुभम सिंह और दीपांशु सिंह तथा हुंडई क(औरा) में पकड़े गए संदेही- प्रिंस सिंह, देवेंद्र तिवारी पकड़े गए थे। पूछताछ बाद सरिया पुलिस को इन्होंने बताया कि इनके पीछे आ रही टाटा सफारी कार में अनिल चौधरी गांजा रखा हुआ था।
सरिया पुलिस ने रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों को सूचना दी जिस पर लैलूंगा पुलिस एक्टिव होकर एक सफल कार्रवाई में दो तस्करों को पकड़ा। इसी मामले में इन 06 आरोपितों को भी नामजद आरोपित बनाया गया है ।
गिरफ्तार गांजा तस्कर
- 01 अनिल कुमार चौधरी पिता किशन सिंह उम्र 36 वर्ष ग्राम गोंडा थाना गोंडा जिला अलीगढ़ उत्तरप्रदेश उत्तरप्रदेश
- गगन कुमार चौधरी पिता राजकुमार चौधरी उम्र 25 वर्ष ग्राम गोंडा थाना गोंडा जिला अलीगढ उत्तरप्रदेश उत्तरप्रदेश
- संदीप सिंह पिता स्व. राधेश्याम सिह उम्र 23 वर्ष ग्राम कोसड़ा खुदै थाना- मान्डा जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश
- ललीत पाल पिता ओम प्रकाश पाल उम्र 22 साल ग्राम देवरी थाना- घाटा जिला फतेहपुर
- शुभम सिंह पिता श्री धर्मेन्द्र सिंह उम्र 20 वर्ष ग्राम कल्याणपुर कचरौली थाना - घाटा जिला फतेहपुर उत्तरप्रदेश
- दिपाशुं सिंह पिता तिलक सिंह उम्र. 20 वर्ष ग्राम देवरी थाना घाटा जिला फतेपुर उत्तरप्रदेश
- प्रिंस सिंह पिता अमर सिंह उम्र 28 साल ग्राम देवरी थाना घाटा जिला फतेहपुर उत्तरप्रदेश
- देवेन्द्र तिवारी पिता सुरेश तिवारी 25 साल ग्राम सेगरधा थाना पश्चिम सरिरा जिला कौसांबी उत्तरप्रदे
जब्त वाहन और गांजा पैकेट
- अवैध मादक पदार्थ कुल वजन 34.865 किग्रा कीमत करीबन 17,43,200 रूपये
- टाटा सफारी कार यूपी 70 डीएफ 0050 कीमती करीबन 200000 रूपये
- एक नग स्कूटी ओडी 12 6460 कीमती करीबन 30000 रूपये
- हुंडई कार (औरा) यूपी 70 आर टी 1067 कीमती करीबन 9 लाख रूपये
- हुंडई कार (औरा) यूपी 70 आर टी 3451 कीमती करीबन 9 लाख रूपये
- 8 नग मोबाईल कीमती करीबन 80000 रू