• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Crime News: अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या... लात-घूंसों व डंडों से पीटा, 3 दोस्तों के मिलकर जलाया शव

आदिवासी ग्राम कमराई में एक महिला का जला हुआ शव मिला, जिसे उसके पति ने चरित्र शंका में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। सबूत नष्ट करने के लिए शव को जलाया गया।...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 25 Feb 2025 10:55:27 AM (IST)Updated Date: Tue, 25 Feb 2025 10:58:53 AM (IST)
CG Crime News: अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या... लात-घूंसों व डंडों से पीटा, 3 दोस्तों के मिलकर जलाया शव
चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. महिला का जला शव खेत में मिला।
  2. हत्या में पति के 3 दोस्तों का भी हाथ
  3. पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया।

रायगढ़, नईदुनिया। आदिवासी अंचल ग्राम कमराई में खेत में एक महिला का जला शव मिला है, जिसकी हत्या चरित्र शंका में पति ने की थी। 3 दोस्तों के साथ आरोपी पति ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। सबूत मिटाने के लिए सभी ने उसका शव जला दिया था।

कापू पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके फरार दोस्तों की तलाश की जा रही है।

ऐसे खुला मामला

  • हत्याकांड वारदात की सूचना गांव के चैन सिंह राठिया (23) ने पुलिस को दी। 20 फरवरी की सुबह शौच के लिए जाने के दौरान खेत में पैरावट के बीच उसने जला शव देखा। शव के कुछ हिस्से पूरी तरह नहीं जले थे, जिससे अंदाजा लगाया गया कि यह शव किसी महिला का हो सकता है।

  • इसी दौरान गांव का अमृत केरकेट्टा अपनी पत्नी देवमती (45 साल) को खोज रहा था, जिससे संदेह और गहरा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी अमृत केरकेट्टा (उम्र 65) ने पुलिस को गुमराह करने लगा। उसने सवाल-जवाब के दौरान कई तरह की बातें की, जिससे शक गहरा गया।
  • पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि 20 फरवरी की रात दूसरी पत्नी देवमति से विवाद के बाद हत्या कर दी।
  • उसने शव को खेत में ले जाकर जलाया, जिससे सबूत नष्ट हो जाएं। इसमें उसके गांव के ही 4 दोस्त को भी शामिल किया था, जिससे शव को जलाने में मदद मिल सके।
  • फरार आरोपियों की हो रही तलाश

    बहरहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित पति अमित केरकेट्टा के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा जब्त कर भारतीय दंड संहिता की धारा 103, 238 में मामला दर्ज किया गया है। चार अन्य आरोपितो की संलिप्तता पर धारा 3(5) बीएनएस जोड़ा गया है। फरार आरोपियों की खोजबीन में पुलिस जुट चुकी है।