
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़: संबलपुरी सब स्टेशन के पास सड़क किनारे जंगल में कुछ लोग ताश से काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल मौके पर भेजी गई।
संबलपुरी सब स्टेशन के पास रोड किनारे जंगल में ताश से काटपत्ती जुआ खेलने की सूचना पर थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर जुआ की कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने मौके से छह जुआरियों को पकड़ा। उनके फड़ एवं कब्जे से 9,600 नगद, 52 पत्ती ताश, एक चटाई, आठ मोटरसाइकिल एवं छह मोबाइल फोन जब्त किए गए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब पांच लाख है।
पुलिस टीम ने घेराबंदी में आकाश साव (33), निवासी नयागंज कोष्टापारा रायगढ़, भानुप्रताप सिंह (30), निवासी जेलपारा ललित स्कूल के पास जूटमिल, राकेश राय (35), निवासी भजनडीपा बजरंगपारा जूटमिल, हितेश साहू (22), निवासी इतवारी बाजार शीतला मंदिर के पास रायगढ़, योगेश चौधरी (33), निवासी बनसिया रायगढ़ तथा नरेंद्र साव (46), निवासी नयागंज कोष्टापारा रायगढ़ को जुआ खेलते पकड़ा।
यह भी पढ़ें- झगड़ा छुड़ाने बीच बचाव कर रहे रायगढ़ के भाजपा पार्षद से नशे में धुत युवक ने की मारपीट,आरोपित फरार
कार्रवाई मे 6 दोपहिया वाहन तथा 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए। जुआ रेड कार्रवाई में एएसआई भागीरथी चौधरी, एएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, रूपराम पटेल तथा आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, पुष्पेन्द्र जाटवर, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, धर्मेन्द्र सिंह और संतराम केंवट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।