रायगढ़ (नईदुनिया प्रतिनिधि ) । बिलासपुर जोन में ट्रेनों की लेटलतीफी जी का जंजाल बना हुआ है लेकिन लोगो की पहली पसंद सुगमता पूर्वक यातायात का साधन ट्रेन ही बना हुआ है। जिसकी बयानगी ट्रेनों के आवाजाही के बजाए सफर करने वाले यात्रियों के आवागमन से स्पष्ट हो रहा है। आलम यह है कि वर्ष 2021-22 की तुलना में चालू में टिकट की बिक्री, यात्री व आय में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 43 हजार 343 अधिक यात्रियों ने सफर किया, वहीं इससे रेलवे को करीब 1 करोड़ 50 लाख हजार की अतिरिक्त आय मिली।
रायगढ़ रेलवे स्टेशन से एसईसीआर को परिवहन और यात्री सुविधाओं से आय मिलती है। हर वर्ष यहां से मिलने वाली आय में बढोत्तरी दर्ज की जा रही है।
रिकार्ड के मुताबिक वर्ष 2021-22 में 1 लाख 11 हजार 676 टिकटों की बिक्री हुई, जिसमें रेलवे को 5 करोड़ 39 लाख 22 हज़ार 870 रूपए की आय प्राप्त हुई। इस वर्ष रायगढ़ से 1 लाख 88 हजार 856 यात्रियों ने सफर किया। इस वर्ष की तुलना में वर्ष 2022- 23 में बिक्री की गई टिकटों की संख्या 1 लाख 29 हजार 960 थी, वहीं इस वर्ष रायगढ़ रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों कीसंख्या बढ़कर 2 लाख 32 हजार 199 हो गई। इसके अलावा आय में भी वृद्धि दर्ज की गई। इस वर्ष रेलवे को रायगढ़ से 6 करोड़ 86 लाख 84 हजार 770 रुपए की आय प्राप्त हुई। यहां यह बताया जाना लाजमी होगा कि यह रिकार्ड केवल रेलवे के काउंटर का है जबकि ऑनलाइन में इसकी तुलना किया जाए तो दो से तीन गानों में है।
कमाई में आगे सुविधा देने में फ़िसड्डी
रेलवे बिलासपुर जोन में रायगढ़ स्टेशन कमाई मे काफी अहम योगदान रखता है। यहां कोल व अन्य परिवहन के लिए कई तरह की साइडिंग है। जिसका सीधा असर राजस्व आय पर पड़ता हैं। इन दिनों जिले में 44 से 45 डिग्री तक कि प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इसके बावजूद स्टेशन में यात्रियों को गर्मी से बचने के लिए कोई इंतजाम नही हैं। कूलर को 3 साल से बनाया नही गया है जिसका सीधा असर यात्री प्रतीक्षालय में पड़ता है जिसमें ए सी का टिकट रखने के बावजूद यात्री गर्मी से जुझते हुए पसीना स्व तरबतर होते है।
ए ग्रेड स्टेशन कब बनेगा अपने मूल स्वरूप में
रायगढ़ रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार से लेकर अन्य मुद्दे पर स्थानीय लोग व यात्रियों की मांग पर आंदोलन तक होता है। लेकिन ए ग्रेड का झलक स्टेशन में नजर नही आता है इसके चलते ए ग्रेड दर्जा प्राप्त आय में अधिक राजस्व देने के बाद भी यह स्टेशन उपेक्षित रहता है। अगर देखा जाए तो स्टेशन अपने ए ग्रेड सुविधा को लेकर आगे बढ़े तो किसी मेट्रो सिटी की तर्ज पर रायगढ़ का सुरत नजर आएगा।