• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

नेटवर्क सरगुजा से ओडिशा तक...रायगढ़ में अवैध कबाड़ के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक, 1.21 करोड़ का 130 टन स्क्रैप और 6 ट्रक जब्त

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना पुलिस ने स्थानीय इंडस्ट्रियल प्लांट्स में खपाने के लिए अवैध रूप से ले जाए जा रहे कबाड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नाक...और पढ़ें

By VISHWANATH RAYEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 04:35:47 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 04:35:47 PM (IST)
नेटवर्क सरगुजा से ओडिशा तक...रायगढ़ में अवैध कबाड़ के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक, 1.21 करोड़ का 130 टन स्क्रैप और 6 ट्रक जब्त

HighLights

  1. प्लांट्स में खपाया जा रहा था चोरी का लोहा, पूंजीपथरा पुलिस ने पकड़ा 53 लाख का स्क्रैप, 6 चालक गिरफ्तार
  2. सरगुजा से ओडिशा तक जुड़ा कबाड़ नेटवर्क, रायगढ़ पुलिस की नाकेबंदी में 6 गाड़ियां और 1.21 करोड़ की संपत्ति जब्
  3. एसएसपी के निर्देश पर कबाड़ माफिया पर शिकंजा, पूंजीपथरा पुलिस ने जब्त किया 129 टन अवैध स्क्रैप

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़: पूंजीपथरा पुलिस ने स्थानीय प्लांटों में खपाने के लिए चोरी-छिपे परिवहन कर लाए जा रहे पांच ट्रक एवं एक माजदा वाहन को अलग-अलग कार्रवाई में पकड़ा है। पुलिस ने 6 मामलों में कुल 129.840 टन लोहे-टीन एवं अन्य स्क्रैप, जिसकी कीमत करीब 53.60 लाख रुपये है, तथा डह वाहनों को जब्त किया है।

जब्त वाहनों सहित कुल संपत्ति की कीमत करीब 1.21 करोड़ रुपये है। सभी मामलों में वाहन चालकों से स्क्रैप के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। संदेहास्पद स्क्रैप को पुलिस ने विधिवत जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।


थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को सूचना मिली कि 14 चक्का ट्रक क्रमांक यूपी 63ए टी 2054 में विभिन्न प्रकार के टीन, लोहे के टुकड़े, राड एवं वाहनों के पार्ट्स का स्क्रैप लोड कर रायगढ़ की ओर से पूंजीपथरा स्थित प्लांट में खपाने के लिए ले जाया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने रायगढ़ रोड स्थित स्केनिया प्लांट के पास संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की। चालक ने अपना नाम राकेश गिरी पिता देवकुमार गिरी, उम्र 32 वर्ष, निवासी गोसाईपुर, थाना रामपुर, जिला जौनपुर, उत्तर प्रदेश बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें टीन, लोहे के टुकड़े, राड एवं वाहनों के पार्ट्स सहित करीब 23.990 टन स्क्रैप मिला, जिसकी कीमत करीब ₹8.49 लाख तथा ट्रक की कीमत करीब 15 लाख आंकी गई।

चालक ने पूछताछ में स्क्रैप को सरगुजा से लोड कर प्लांट में खपाने के लिए लाना बताया, लेकिन परिवहन एवं स्क्रैप से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। संबंधित प्लांट से संपर्क करने पर भी प्रवेश आदेश एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। चोरी का माल होने के संदेह पर पुलिस ने ट्रक एवं स्क्रैप को विधिवत जब्त कर आरोपित राकेश गिरी के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में धारा 35(क)(ड) बी एन एस एस /303(2) बी एन एस के तहत कार्रवाई की।

पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सुपरविजन में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, एएसआई उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र पैंकरा, राजकुमार पैंकरा, आरक्षक हेमसागर सागर, आदिकंद प्रधान एवं विनय तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पूंजीपथरा-तमनार चौक पर नाकेबंदी कर पांच और वाहनों से 105.850 टन स्क्रैप जब्त

पूंजीपथरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रायगढ़ रोड, पूंजीपथरा-तमनार चौक की ओर से कई वाहनों में भारी मात्रा में लोहे-टीन का स्क्रैप लोड कर प्लांटों में खपाने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 वाहनों को रोककर जांच की, जिनमें भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार का टीन, लोहे के टुकड़े, राड, वाहनों के पार्ट्स एवं अन्य स्क्रैप लोड मिला।

पहले वाहन 14 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 14 4 एम एफ 0223 के चालक जहांगीर अंसारी पिता दुखिया अंसारी, 49, निवासी भड़गांव, थाना सेन्हा, जिला लोहरदगा, झारखंड के कब्जे से करीब 18.350 टन स्क्रैप, कीमत करीब 7,70,700 जब्त किया गया। दूसरे वाहन 12 चक्का चालक मनीष कुमार पिता जवाहर प्रसाद, 23, निवासी नसरतपुर, थाना धनरूआ, जिला पटना, बिहार के कब्जे से करीब 24.830 टन स्क्रैप, कीमत करीब 10,54,778 जब्त किया गया।

तीसरे वाहन 6 चक्का माजदा क्रमांक सीजी 222यू 3 873 के चालक अभिमन्यु साहू पिता फागुलाल साहू, 42, निवासी फर्सवानी, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कब्जे से करीब 13.040 टन स्क्रैप, कीमत करीब 5,77,020 जब्त किया गया। चौथे वाहन 12 चक्का ट्रक क्रमांक ओडी 29डी 325 के चालक अविनाश कुमार पिता स्व. काशीनाथ सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी प्लांट नंबर 989/4258, लक्ष्मीसागर, भुवनेश्वर, जिला खुर्दा, ओडिशा के कब्जे से करीब 25.510 टन स्क्रैप, कीमत करीब 10,83,665 जब्त किया गया।

पांचवें वाहन 12 चक्का ट्रक क्रमांक ओडी19सी4666 के चालक राकेश कुमार पिता किशुन देव कुमार, उम्र 33 वर्ष, निवासी बहराम, थाना धनरूआ, जिला पटना, बिहार के कब्जे से करीब 24.120 टन स्क्रैप, कीमत करीब 10,24,618 जब्त किया गया। इस प्रकार पूंजीपथरा पुलिस द्वारा की गई 6 अलग-अलग कार्रवाई में कुल 129.840 टन स्क्रैप, कीमत करीब 53.60 लाख तथा 6 वाहन, जिनकी कुल कीमत करीब 68 लाख है, को जब्त किया गया। कुल जब्ती करीब 1.21 करोड़ की है। जब्त स्क्रैप के स्रोत, परिवहन एवं संभावित खपत के संबंध में पूंजीपथरा पुलिस आगे जांच की जा रही है।