• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

रायगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर के पास मची भारी भगदड़, पुराने RTO दफ्तर में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुए रिकॉर्ड्स

रायगढ़ के पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय भवन की तीसरी मंजिल में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लि...और पढ़ें

By VISHWANATH RAYEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 11:08:52 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 11:08:52 PM (IST)
रायगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर के पास मची भारी भगदड़, पुराने RTO दफ्तर में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुए रिकॉर्ड्स

HighLights

  1. रायगढ़ के पुराने आरटीओ दफ्तर में लगी भीषण आग।
  2. तीसरी मंजिल से उठीं लपटें, पुराने दस्तावेज जलकर खाक।
  3. फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने पाया काबू।

रायगढ़ नईदुनिया प्रतिनिधि: शहर के पुराने कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय भवन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे भवन से धुएं का गुबार और तेज लपटें उठने लगीं। सरकारी और व्यस्त इलाके में हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दस्तावेज और कबाड़ जलकर खाक होने की जानकारी मिली हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, तहसील कार्यालय के सामने नगर निगम काम्प्लेक्स में पूर्व में किराए में संचालित परिवहन विभाग का दफ्तर तीसरे वाले पर मौजूद है। वर्तमान में आरटीओ विभाग नेशनल हाईवे 149 गढ़उमरिया रोड पर स्थानांतरित हो चुका है।


इस पुराने आरटीओ भवन का उपयोग वर्तमान में पुराने रिकार्ड, फाइलों और अन्य कबाड़ सामान को रखने के लिए किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि दुख और शाम करीब 7:30 बजे के आसपास पुराने परिवहन विभाग के दफ्तर से नीचे में मौजूद फोटोकॉपी तथा होटल संचालित दुकानदारों ने धुआ निकलते हुए देखा। जब तक उनके द्वारा कोई प्रतिक्रिया दी जाती या कुछ कदम उठाया जाता तब तक कुछ ही पलों में धुंआ आपकी लपटों में तब्दील हो गई।

आग लगने के कारण अंदर रखे कई महत्वपूर्ण पुराने दस्तावेज और सरकारी संपत्ति जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। खिड़कियों से निकलती आग की लपटों को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दी।

सरकारी दफ्तर में आज जाने की घटना और संवेदनशीलता को देखते हुए बैगेर समय गंवाए दमकल विभाग की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है।

पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से आसपास के हिस्से को घेर लिया है ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि परिसर में कागज और कबाड़ की मौजूदगी ने आग को भड़काने का काम किया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पहली प्राथमिकता आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाना है, जिसके बाद ही नुकसान का सटीक आकलन और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर और बलरामपुर में नौकरी का बड़ा फर्जीवाड़ा, BDO पद और फर्जी जॉइनिंग लेटर दिखाकर 4 लाख पार