
पᆬोटो क्रमांक 04 आरजीएचपी 14 (कार्यक्रम में उपस्थित लोग )
रायगढ़ । नईदुनिया न्यूज
विकासखंड पुसौर के प्राथमिक शाला छपोरा में शाला में पढने वाले बच्चों के माताओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक प्रदीप कुमार शाहनी के द्वारा बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता पर प्रकाश डालते हुए माताओं को समय प्रबंधन की जानकारी देते हुए घर पर बच्चों के लिए दो से तीन घंटे बच्चों के साथ बैठने का सुझाव दिया गया तथा साथ ही बच्चों को स्कूल भेजने के पूर्व की तैयारी, गृह कार्य, बच्चों की स्वास्थ्य व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए बच्चों के माताओं से अपेक्षा की बात कही गई। प्रधान पाठक ने कहा जिस घर की माताएं जागरूक है वहां के बच्चों की शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास के साथ-साथ शैक्षिक विकास भी होती है जिससे एक अच्छे परिवार का निर्माण होता है तथा उनके बच्चे चरित्रवान बनते हैं। अंत में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए प्रधान पाठक ने कहा कि जिस घर में बेटी व बहू को शिक्षा के साथ जोड़ते हुए प्यार व सम्मान दिया जाता है उस घर में लक्ष्मी का वास होता है। प्रत्येक बेटी व बहू को शिक्षा अनिवार्यतः देना चाहिए। इस अवसर पर माताओं की ओर से भूमिसुता डनसेना व खीर कुमारी डनसेना के द्वारा भी बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता पर अपने विचार प्रस्तुत किए और कहा कि सभी माताओं को अपने बच्चों के लिए जागरूक होना चाहिए।