
रायगढ़ (निप्र)। केंदुमुडी गांव में नाबालिग लड़के के तीर से हत्या करने वाले आरोपी को छाल पुलिस अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना के 30 घंटे बीत जाने के बाद आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है।
छाल थाना प्रभारी एमआर रात्रे का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि छाल पुलिस उसे शीघ्रगिरफ्तार करने की बात कह रही है। छाल क्षेत्र के केंदुमुडी गांव में रविवार की रात को धनेश्वर यादव 22 वर्ष व गणेश यादव दोनों भाईयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। उसी दौरान गुस्से में आकर धनेश्वर ने धनुष तीर से अपने भाई गणेश पर वार कर दिया, लेकिन तीर गणेश को ना लगकर दुकान में खड़े जेठाराम राठिया 15 वर्ष पिता जनक राम के गले में लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना किया, लेकिन पुलिस अबतक नाबालिग के हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल नहीं कर पाई है।
आरोपी को पकड़ने दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एमआर रात्रे, थाना प्रभारी, छाल