पेयजल समस्या के निराकरण के लिए नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन
रायगढ़। आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण, सुचारू रूप से संचालन तथा संधारण हेतु जिला स्तर पर पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का दूरभाष नंबर 07762-222972 है। यह प्रकोष्ठ 30 जून के लिए प्रभावशील रहेगा। इनमें लोक स्वा. यांत्रिकी खंड रायगढ़ के सहायक अभियंता देव प्रकाश वर्मा को नियंत्रण प्र
By
Edited By:
Publish Date: Fri, 02 Mar 2018 11:04:25 AM (IST)
Updated Date: Fri, 02 Mar 2018 11:04:25 AM (IST)
रायगढ़। आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण, सुचारू रूप से संचालन तथा संधारण हेतु जिला स्तर पर पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का दूरभाष नंबर 07762-222972 है। यह प्रकोष्ठ 30 जून के लिए प्रभावशील रहेगा। इनमें लोक स्वा. यांत्रिकी खंड रायगढ़ के सहायक अभियंता देव प्रकाश वर्मा को नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है तथा सहायक मानचित्रकार आरके खलखो एवं सहायक ग्रेड-3 राजेश यादव को नियंत्रण प्रकोष्ठ सहायक बनाया गया है।