• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शपथ ग्रहण समारोह के सीधा प्रसारण के लिए आडोटोरियम में तैयारी पूरी

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं करने हेतु निर्देशित किया है।

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Wed, 13 Dec 2023 12:55:25 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 Dec 2023 12:55:25 AM (IST)
शपथ ग्रहण समारोह के सीधा प्रसारण के लिए आडोटोरियम में तैयारी पूरी

HighLights

  1. रोशन के विकास मॉडल में सहभागिता थे सांसद विष्णु
  2. प्रदेश के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में लाइव प्रसारित किया जाएगा।
  3. नगर निगम ऑडिटोरियम और ग्रैंड मॉल के सामने होगा प्रसारण

रायगढ़(नईदुनिया प्रतिनिधि) प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित समारोह में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा जिससे प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी लोग समारोह को देख सकें। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम लाइव प्रसारित किया जाएगा। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं करने हेतु निर्देशित किया है।

रायगढ़ शहर में दो स्थानों नगर निगम ऑडिटोरियम और ग्रैंड मॉल के सामने शपथ ग्रहण समारोह के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है, जहां से आम जन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व मंत्री मंडल के शपथ ग्रहण समारोह को देख सकेंगे। वही इसे देखने के लिए जरूरी प्रोजेक्टर व अन्य कार्यो का जायजा निगम के तकनीकी अधिकारी वर्ग ने लिया है। समूचे तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारी अंतिम तैयारी पूरी कर ली है।


रोशन के विकास मॉडल में सहभागिता थे सांसद विष्णु

रायगढ़ ( नईदुनिया प्रतिनिधि)। जब प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह थे और उसी दौरान विधायकी की कमान रोशन लाल तथा सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री के तौर विष्णु देव साय थे। तब रायगढ़ के विकास के लिए कई इबारत लिखी गई। एक से बढ़कर एक कार्यो को अमलीजामा पहनाया गया। कुछ वायदे प्रपोजल बनने के बाद अधूरे रहे गए। अब जब रायगढ़ की कामना विधायक ओपी और तत्कालीन सांसद विष्णु देव साय के बनने के बाद विकास का नया गढ़ बनने के पूरी आसार नजर आ रही है।

रायगढ़ जिले में तत्कालीन भाजपा के रमन सिंह के कार्यकाल में कई कार्यो को पूरा किए । जिसमे सरकार बदलने से पहले पूर्व विधायक रोशन लाल के साथ भाजपा सरकार ने विकास की गति को नई आयाम दिए थे। इसमें जिले की पहचान को नया उड़ान मिला। वही अंतिम दौरे में जब रमन सिंह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम में आए थे तो उन्होंने मिनी स्टेडियम मे 66 करोड़ 62 लाख रुपए के 101 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। रायगढ़ शहर के कोतरा रोड में रेल्वे ओव्हर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की और शहर में सार्वजनिक मंगल भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपए मंजूर करने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री डा. रमन ने कहा कि प्रधानमंत्री (ग्रामीण) आवास योजना में दस हजार परिवारों का खुद का मकान होगा। यह घोषणा आज शहर वासियों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहा है जिसमें ब्रिज के बनने से आवागमन सुगम हो गई। कार्यक्रम में विधायक ने सीएम के सामने तीन मांगे रखी जिस पर सीएम डा. रमन सिंह ने कोतरा रोड पर अारओबी बनाने की मंजूरी देते हुए कहा कि इस बार बजट में इसका प्रस्ताव रखेंगे।