• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के पुत्र ने थाने में दिखाई दबंगई

ड्राइवर मुलायम सिंह यादव की शिकायत पर रितिक एवं अन्य के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 341, 427, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sat, 16 Apr 2022 05:26:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 Apr 2022 04:24:17 PM (IST)
रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के पुत्र ने थाने में दिखाई दबंगई

रायगढ़। सत्ताधारी दल के विधायक का पुत्र होने का नशा युवक पर इस कदर चढ़ा कि एक ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने के साथ ही बीच बचाव में आए पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट करने लगा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

सूत्रों के अनुसार रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक का पुत्र रितिक नायक शुक्रवार की देर रात गजाननंदपुरम कालोनी के पास एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट करने लगा। ट्रक ड्राइवर मौके से भागकर नज़दीक स्थित कोतरारोड थाने पंहुचा, रितिक यहां भी आ पंहुच और ड्राइवर से मारपीट करने लगा। विवाद होता देख कुछ पुलिसकर्मी द्वारा ड्राइवर का बचाव करने पर पुलिसकर्मियों के साथ भी रितिक मारपीट करने लगा। पुलिसकर्मी और ट्रक चालक ने अलग—अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत तो दर्ज कर लिया है लेकिन सत्ताधारी दल के विधायक का पुत्र होने की वजह से आगे की कार्रवाई पुलिस नहीं कर पा रही है। विधायक के पुत्र की दबंगई के मामले पहले भी आ चुके है।


थाने में हंगामा

पीड़ित ट्रक ड्राइवर मुलायम सिंह यादव कोतरारोड थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। इसकी जानकारी होने पर रितिक अपने दोस्तों को लेकर थाने पहुंच गया। उन्होंने थाने में ही ड्राइवर और खलासी की पिटाई की। विधायक पुत्र को रोक रहे आरक्षक एल राठिया की भी रितिक और उसके दोस्तों ने पिटाई की। थाने के अन्यकर्मी बीच बचाव में आयें तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। थाने में यह सब काफी देर तक चलता रहा।

पुलिस ने आरक्षक की शिकायत पर रितिक और उसके सा​थियों के खिलाफ धारा 294, 506, 353, 294, 332, 186, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं ड्राइवर मुलायम सिंह यादव की शिकायत पर रितिक एवं अन्य के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 341, 427, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामला विधायक पुत्र एवं उनके दोस्तों के साथ जुड़ा होने के कारण पुलिस भी कार्र्वाई से बच रही है।