
रायगढ़। जिला रायगढ़ के विकासखंड धरमजयगढ़ ग्राम चंद्रशेखरपुर(एडू)में पांच वें ठाकुरदेव महोत्सव(मेला) व सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। आबकारी मंत्री छत्तीसगढ़ शासन कवासी लखमा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
आबकारी मंत्री लखमा ने ठाकुर देव स्थल पर पूजा अर्चना की और विवाह मंडप में नव विवाहित जोड़ों को शुभाशीष प्रदान किया। कार्यक्रम में 132 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। आबकारी मंत्री छत्तीसगढ़ शासन कवासी लखमा के हाथों उपहार पाकर नवदंपित्त बड़े प्रसन्न हुए।
उन्होंने इस अवसर पर नव निर्मित राठिया समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। सामाजिक भवन एवं विभिन्न कार्यों के लिए एक करोड़ राशि तथा 10 एकड़ का सामुदायिक वन अधिकार पत्र की घोषणा की।
विवाह के लिए पूर्व में ही विवाह योग्य युवक—युवतियां अपना नाम पंजीयन कराती हैं जुड़े के साथ उनका पूरा परिवार उपस्थित रहते हैं एवं दूर—दूर से आए हुए लोग शामिल होते हैं यह एक बड़ा वृहद कार्यक्रम होता है।
मेला देखने के लिए आसपास के सभी गांव से लोग आते हैं वैवाहिक कार्यक्रम को देख करके आनंदित होते हैं और साथ ही गाजे-बाजे के साथ नाच गांन करते है।