• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raigarh wedding card News: धोनी के प्रति दीवानगी ऐसी की अपनी शादी के कार्ड में तस्वीर छापकर लिखा थाला

धोनी की जर्सी का नंबर सात होने कारण शादी की तारीख भी सात चुना है।

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sun, 04 Jun 2023 02:25:35 AM (IST)Updated Date: Sun, 04 Jun 2023 02:25:35 AM (IST)
Raigarh wedding card News: धोनी के प्रति दीवानगी ऐसी की अपनी शादी के कार्ड में तस्वीर छापकर लिखा थाला

रायगढ़ (नईदुनिया प्र​तिनि​धि)।

शादी के कार्ड में भगवान के साथ किसी क्रिकेटर या सेलिब्रिटी की तस्वीर किसी को अचंभित कर सकता है। रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के ग्राम कोडेकेला का शादी का एक कार्ड इन दिनों तेजी से इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। शादी का यह कार्ड एकदम खास है, इसमें भगवान श्रीगणेश के साथ स्थान मिला है भारतीय टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को, इतना ही नहीं उनकी जर्सी का नंबर-7 और थाला को भी लिखा गया है।

दरअसल रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के ग्राम कुडेकेला मिलूपारा निवासी दीपक पटेल (29) क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जबरदस्त प्रशंसक हैं। दीपक मानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी इतने जबरदस्त कप्तान थे कि कोई भी उनकी अनदेखी नहीं कर सकता। टीम के हर खिलाड़ी को साथ लेकर चलने की जिस तरह की कला धोनी में है वैसा किसी में नहीं है। उनका खेलने का अंदाज ही अलग है। आसपास क्षेत्र में अच्छा क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में पहचान रखने वाले दीपक गांव में ही हार्डवेयर दुकान चलाते है। क्रिकेट के प्रति उनकी रूचि बचनन से रही है। समय के साथ धोनी के प्रति उनकी दिवानगी बढ़ती गई और बात यहां तक पहुंच गई कि दीपक ने अपनी शादी के कार्ड में महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर छपवाकर थाला लिखवा दिया। दीपक की शादी सात जून हो होनी है इसके पीछे में धोनी के प्रति दिवानगी ही है। धोनी की जर्सी का नंबर सात होने कारण शादी की तारीख भी सात चुना है। दीपक की शादी रायगढ़ जिले के खर​​​सिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम नंदेली की ही रहने वाली गरिमा से होने वाली है।


वीडियो संदेश जारी कर जताई इच्छा

इंटरनेट मीडिया में शादी का कार्ड प्रसारित होनेे और जान पहचान वालों के फोन काल आने के बाद दीपक ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी इच्छा जताई है। दीपक ने बताया कि वह महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा प्रशंसक है। वह बचपन से क्रिकेट का शौकीन रहा है, खुद क्रिकेट खेलने के दौरान धोनी के खेलने के तरीके को अपनाया है और सफलता भी पाई है। दीपक का कहना है वह कभी धोनी से नहीं मिली लेकिन उनको अपना आदर्श मामता हूं। शादी के कार्ड में धोनी की तस्वीर छापना उनके प्रति प्यार जताने का तरीका है। वह चाहता है कि शादी का कार्ड उन तक किसी तरह से पहुंच जाए और उनकी शुभकामनाएं मिले।