• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

दुकान से बिस्किट चुराने के आरोप में किशोर को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, Video Viral; आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में बिस्किट चुराने के आरोप में कुछ दबंगों ने एक किशोर की बेरहमी से बांधकर पिटाई की है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वाय...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Wed, 29 Oct 2025 12:10:41 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Oct 2025 03:27:28 PM (IST)
दुकान से बिस्किट चुराने के आरोप में किशोर को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, Video Viral; आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
चोरी करने के आरोप में किशोर के साथ मारपीट (सांकेतिक फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। शहर के राजीव नगर क्षेत्र में स्थित चाय दुकान में गोली-बिस्किट की कथित तौर पर चोरी करते एक किशोर को पकड़कर कुछ लोगों ने उसे खम्भे से बांधकर बेल्ट और बेसबाल से जमकर उसकी पिटाई कर दी। इस मामले का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा होने लगे। इस पर कोतवाली पुलिस मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर अपराध दर्ज करने की कवायद में जुट गई है।

प्रसारित वीडियो में जिस किशोर को स्थानीय युवकों के द्वारा खंभें से बांधकर बेल्ट और बेसबाल के साथ मारपीट की गई। उस किशोर को दुकानदार ने पुलिस को सौंप दिया। लेकिन पुलिस को सौंपने से पहले क्षेत्र के दो-तीन स्थानीय दबंगों ने किशोर के साथ जमकर बेरहमी से मारपीट की। किशोर के चेहरे पर मुक्के के ताबड़तोड़ हमले से हुए जख्मों से भी स्पष्ट पता चल रहा है।


इसकी पुष्टि प्रसारित वीडियो कर रही है। इस तरह पुलिस को सौंपने के पूर्व किशोर के साथ बेहद अमानवीय ढंग से क्रूरता बरती गई थी। वहीं प्रसारित वीडियो के बाद कानून व्यवस्था का मखौल उड़ाने वाले और कानून को हाथ लेने वाले के विरुद्ध अब कोतवाली पुलिस द्वारा स्वस्फूर्त संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ DMF घोटाले में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, प्रदेशभर में ठेकेदारों और सप्लायरों के 12 ठिकानों पर पड़ा छापा

पुलिस की एक टीम मारपीट में संलिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए उनकी खोजबीन में भी जुट गई है। कोतवाली पुलिस इस अमानवीय घटना पर संज्ञान लेकर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी में जुट चुकी है।

कानून हाथ मे लेने से महासमुंद की घटना में जा चुकी है जान

कुछ दिन पहले ही महासमुंद जिले में इसी तरह चोरी के आरोप में युवक की बर्बरतापूर्वक पिटाई के बाद उसकी की मौत हो गई थी। इस घटना से इलाके में राजनीतिक महौल गरमा गया था। रायगढ़ में भी ऐसी कोई घटना नहीं हो, इसलिए पुलिस सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है।

मारपीट की घटना की पुष्टि वीडियो में आया हैं, इस संबंध में मारपीट करने वाले लोगो के खिलाफ अपराध दर्ज की जा रही है। आगे की कार्रवाई विवेचना के बाद पूरी होगी। मारपीट करने वाल लोगों की पहचान भी हो चुकी है।

-ऐनु देवांगन, विवेचना अधिकारी, उपनिरीक्षक थाना कोतवाली