
0 सारंगढ़ के रापागुला में 120 लीटर शराब जब्त
रायगढ़ (निप्र)। जिले में शराब के अवैध कारोबार एवं परिवहन तथा सार्वजनिक स्थलों पर मदिरापान पर कड़ाई से रोक के नतीजे सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में शराब अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार कर आबकारी विभाग ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अभियान के तहत सारंगढ़ इलाके के रापागुला में शराब का अवैध कारोबार करने वाले दो सगे भाइयों को आबकारी की टीम ने धर दबोचा। इनके पास से 120 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। सहायक आयुक्त आबकारी अरविंद पाटले ने बताया कि सारंगढ़ के सहायक जिला आबकारी अधिकारी जेआर भगत के नेतृत्व में विभागीय टीम ने रापागुला के विनोद तथा विरेन्द्र के यहां आकस्मिक रूप से दबिश दी। टीम ने जांच-पड़ताल में इन दोनों के पास से 120 लीटर महुआ शराब जब्त की। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि वह बाहर से शराब लाकर गांव में अवैध रूप से बेचा करते हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्घ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)क 34 (2) एवं 59 (क) का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्घ जांच-पड़ताल एवं धर-पकड़ का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।